World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखें

World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स हर लड़की को 12 से 14 वर्ष की उम्र के बीच शुरू होता है। और यह प्रक्रिया हर महीने एक निश्चित समय पर होती है। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता (Menstrual Hygiene) का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मासिक धर्म आपके शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करने में मदद करता है।
1. पीरियड्स के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखें World Menstrual Hygiene Day-Periods Care
- पीरियड्स के दौरान पैड्स का इस्तेमाल करें
- 6-8 घंटे में पैड बदलें
- योनी का स्वच्छ रखने के लिए सादा गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- पीरियड्स के दिनों में अपने बैग में हमेशा एक्स्ट्रा सेनेटरी नैपकिन, टिशू पेपर, हैंड सेनेटाइजर, एंटीसेप्टिक दवा रखें
- इस्तेमाल किए गए पैड को पेपर या नैपकिन में लपेटकर कूड़ेदान में फेंके।

World Menstrual Hygiene Day-Periods Care
2. कुछ आसान कार्य हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए।
- पैरों के ऊपरी हिस्से और योनि (वल्वा) को सूखा रखें।
- योनि को पानी से अच्छी तरह से धोएं लेकिन ध्यान रखें कि योनि के पास या अंदर किसी भी साबुन, दुर्गंध और कॉस्मेटिक उत्पाद का उपयोग न करें। यह केवल संक्रमण के खतरे को बढ़ाएगा।
- हमेशा मासिक धर्म-स्वच्छता (Menstrual Hygiene) उत्पाद का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन या हैंडवॉश जेल से धोएं।
3. पीरियड्स में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?
मासिक धर्म के समय खट्टे फलों और केला, संतरा, मौसमी, नींबू के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, आइसक्रीम, रायता या छाछ से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
महिलाओं को अपने मासिक स्राव के दौरान प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए। डिब्बों में बंद खाद्य पदार्थ और चिप्स जैसे अन्य फास्ट फूड भी इसमे शामिल हैं। अक्सर इस तरह के खाद्य पदार्थ के सेवन से पेट में बन जाने की संभावना रहती है।
केक और पेस्ट्री जैसे बेक किए हुए खाद्य पदार्थों का भी सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के भोजन में ट्रांसफैट बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह खाद्य पदार्थ औरतों के शरीर में एस्ट्रोजेन के लेवल को बढ़ा देते हैं, जिससे गर्भाशय में दर्द हो सकता है।
पीरियड के दौरान चाय और कॉफी जैसे पेयों के सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इन सब में कैफ़ेन बहुत ही अधिक मात्रा में पाई जाती है। यह इस दौरान होने वाले दर्द को बढ़ा देता है और मूड स्विंग भी पैदा कर सकता है। अच्छी नींद आने में भी दिक्कत हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है?
मासिक धर्म के दौरान महिलाएं ऐंठन, उदासी, पेट दर्द, सिर दर्द जैसी तकलीफें महसूस करती हैं, लेकिन यदि शारीरिक संबंध स्थापित किए जाएं तो एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन उत्सर्जित होते हैं, जिससे शरीर को सुख महसूस होता है। माहवारी के दौरान यदि संबंध स्थापित किए जाते हैं तो यौन उत्तेजना की अनुभूति होती है।
पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं?
पीरियड शुरू होने के एक या दो दिनों बाद तक महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना न के बराबर होती है। जैसे-जैसे पीरियड के दिन गुजरते हैं, वैसे-वैसे माहवारी के दौरान सेक्स करने से गर्भधारण की संभावना बढ़ती जाती है। पीरियड शुरू होने के बाद 13 दिनों तक महिला के गर्भवती होने की संभावना लगभग 9 प्रतिशत होती है।
पीरियड आने से पहले कैसे पता करें कि प्रेग्नेंट है?
- प्रेग्नेंसी होने पर पीरियड्स मिस होना एक लक्षण है।
- पीरियड्स के अलावा भी शरीर में कुछ बदलाव जैसे स्तनों में चेंजेस आने शुरू हो जाते हैं।
- गर्भधारण करने के 1-2 हफ्ते में ही ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है।
- ब्रेस्ट में भारीपन और हल्की सूजन सी महसूस होती है।
- इसके अलावा निपल्स बढ़ने और उनके रंग में परिवर्तन होने लगता है।
प्रेगनेंसी में पीरियड आने से क्या होता है?
प्रेग्नेंट होने पर ओवुलेशन नहीं होता है और न ही पीरियड आते हैं। पीरियड्स तभी आते हैं जब आप प्रेग्नेंट नहीं होती हैं।
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?
महिलाओं का पीरियड सर्कल या मासिक धर्म का चक्र 28 दिनों का होता है। अगर कोई महिला पीरियड शुरू होने से 8वें दिन से लेकर 19वें दिन के बीच में शारीरिक संबंध बनाती है, तो प्रेग्नेंट होने का पूरा चांस रहता है।
पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है?
अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाती हैं तो इससे चिड़चिड़ापन कम होता है। यौन संबंध के दौरान हमारे शरीर से और ऑक्सीटोसिन निकलता है जो कि हमारे दिमाग में खुशी वाले हार्मोन को सक्रिय करता है। इससे ऑर्गेज्म का एहसास होगा और आपका तनाव दूर होगा।
डिस्क्लेमर
World Menstrual Hygiene Day के अवसर पर यह लेख महिलाओं को समर्पित है। इस लेख में मासिक धर्म के दौरान कैसे स्वच्छता रखें यानि Menstrual Hygiene के बारे में बताया गया है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपनी महिला दोस्त और रिश्तेदारों को भी शेयर करें, जिससे वो सब स्वस्थ रह सकें। इसके अलावा घर बैठे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए आयु ऐप डाउनलोड करें या कॉल करें 781-681-11-11 पर।
ये भी पढ़ें
पीरियड्स में देरी होना या पीरियड्स के मिस होने के कारण और इसके उपाय
पीरियड्स केयर टिप्स | Periods Care Tips in Hindi
पीरियड्स के दर्द से कैसे बचें?
महिलाओं में पीरियड्स का दर्द होने का कारण
Menopause Symptoms: महिलाओं में रजोनिवृत्ति के लक्षण
Weight Loss Tips in Hindi: मासिक धर्म के दौरान कैसे वजन कम करें