World Health Day: शरीर को स्वस्थ रखने के 7 आसान उपाय। आज ही लें ये संकल्प

World Health Day: कहते हैं स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग रहता है। इसलिए जरूरी है कि हम खुद ही सेहत का ख्याल रखने के साथ- साथ अपनों का भी खास ध्यान रखें। लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना व आम लोगों को अच्छी सेहत के बारे में बताने के उद्देश्य से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
इसी उद्देश्य के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयु ऐप की ओर से आपको स्वस्थ रहने के खास उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। जानिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?
शरीर को स्वस्थ रखने के 7 आसान उपाय
1.गर्म पानी के साथ करें दिन की शुरुआत

Drink hot water in the morning to keep yourself healthy
पाचन क्रिया को हेल्दी रखने के लिए सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिक्स करके सेवन करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया के साथ-साथ आपका मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहेगा।
2. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, प्राणायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Do exercise or yoga every day (world health day)
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संकल्प लें कि कितनी भी व्यस्तता हो लेकिन आप 15 मिनट खुद को जरूर देंगे। और इस 15 मिनट में आप योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। दरअसल, आजकल भी भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल सा हो गया है, ऐसे में डिप्रेशन, तनाव, एंजाइटी, अपच, और भी कई गंभीर बीमारियां होने लगी हैं। इसलिए जरूरी है कि अब आप खुद को कम से कम 15 मिनट जरूर दें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
3. संतुलित आहार दाल-चावल, दही, रोटी, सलाद

Balance diet to be healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन में 1-2 रोटी, आधा कटोरी चावल, एक कप दही और 100 ग्राम सलाह जरूर लें। भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। फ्रीज से निकलनी हुई चीजों का तुरंत सेवन करने से बड़ी आंत सिकुड़ सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
4. अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद

Sleeping (World health day)
कम से कम 7 घंटे की नींद अवश्य लें क्योंकि अधिक रात्रि तक जागने से प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। सोने से पहले चाय और कॉफी के सेवन से बचना चाहिए।
5. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू और शराब का सेवन न करें

Smoking is not good for health (world health day)
सिगरेट,तम्बाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन करने से प्रत्येक बार मस्तिष्क की हजारों कोशिकाएं नष्ट हो जाती है इनका पुनर्निर्माण कभी नहीं होता। नशीले पदार्थ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि यह हमारे शरीर में शुगर के स्तर और नींद के चक्र को भी प्रभावित करते हैं।
6. विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें

protein diet (world health day)
सुबह अच्छा नाश्ता करें। आपके नाश्ते में खूब सारा प्रोटीन और फैट होना चाहिए। यही नहीं दिनभर एक नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें। लंबे वक्त तक भूखे न रहें। अधिकतम 4 घंटे में जरूर कुछ खा लें। इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर खुद को स्वस्थ रखने के लिए संकल्प लें। शरीर को हिट फिट रखने के लिए विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करें।
7. ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी का सेवन करें। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ ही फैट बर्न करने में भी मदद करती है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स यानी किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक से दूर रहें। इनके स्थान पर ताजा जूस, फल और सब्जियां, स्प्राउट्स का सेवन करें।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम एक स्वस्थ और निष्पक्ष दुनिया का निर्माण करना (Building a fairer, healthier world) है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस, 7 अप्रैल 2021 पर, हम आपको एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए एक नए अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
बता दें, दुनियाभर में हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और 7 अप्रैल 1950 से दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। पूरे विश्व में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना भी इसका उद्देश्य है।
डिस्क्लेमर-
दोस्तों शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय अपनी दिनचर्या में शरीर शामिल करें और विश्व को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें। उम्मीद है विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शरीर को स्वस्थ रखने के आसान उपाय की जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों औऱ रिश्तेदारों को जरूर शेयर करें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या का घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श पाने के लिए www.aayu.app पर विजिट करें ।
ये भी पढ़ें-