fbpx

नाश्ते में क्या शामिल करें क्या ना करें | Daily Health Tip | 27 March 2020 | AAYU App

नाश्ते में क्या शामिल करें क्या ना करें  | Daily Health Tip | 27 March 2020 | AAYU App

सुबह हेल्थी ब्रेकफास्ट लेना बहुत ज़रूरी है। ब्रेकफास्ट ठीक से ना करने पर आपको थकान लगना और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ब्रेकफास्ट ज़रूर करें। “

In morning it is necessary to take healthy breakfast. If you do not do breakfast then you might be facing problems like tiredness and weight gain. So Eat breakfast.”

Health Tips for Aayu App

सुबह का नाश्ता बहुत फायदेमंद है पर हमे इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमे नाश्ते में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए। आइये जानते है नाश्ते में क्या खाएं क्या ना खाएं।

नाश्ते में क्या नहीं है खाना:

ब्रेड और उसके बने हुए पदार्थ कभी ना खाओ:

ब्रेड हमारे पेट में जाकर पचता नहीं है। ब्रेड जिस मैदा या गेहूं ब्रेड जिस आटे से बनता है वह काफी दिनों पुराना आटा होता है। पेट में जाकर वह सड़ता है।

पराठों से दूर रहें:

सुबह आयल कम से कम खाना चाहिए। इसलिए पराठें नाश्ते में नहीं खाने चाहिए।

नाश्ते में बर्गर:

सुबह सुबह बर्गर का नाश्ता नहीं करना चाहिए। यह मोटापा बढ़ाता है। इसलिए इसे सुबह नाश्ते में ना खाएं।

नाश्ते में फ्रिज में रखा कोई भोजन ना करें:

कई बार हम नाश्ता भी रात को बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसको गर्म करके खाते है। यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। फ्रिज में रखे फलों को भी कम से कम 1 घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें तब इनका नाश्ता करें।

टोस्ट- नमकीन सुबह का नाश्ता नहीं:

अगर आप सुबह उठते ही चाय के साथ नमकीन या टोस्ट खा लेते हैं तो यह भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक चीज हैं. सुबह शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और आप उसी से दूर रहते है।

नाश्ते में क्या है खाना

कच्चे चनों से नाश्ता करें:

आप सुबह का नाश्ता कच्चे चनों से करे। स्वाद के लिए इसमें आप प्याज या टमाटर काट सकते है। चनों को उबालना नहीं है और ना ही इनको तेल में फ्राई आदि करना है।

नारियल पानी के साथ कोई फल:

शरीर को अच्छा भोजन नाश्ते में दे दिया जाये तो यह सर्वोतम होता है और आपको बिमारियों से बचाता है तो सुबह आप नारियल पानी का उपयोग जरूर करें।

सेब आपको स्वस्थ रखता है:

आप घर से बाहर रहते है और नाश्ता बनाने का वक़्त आपके पास नहीं होता है तो कोई बात नहीं। आप एक सेब लें और उसको खाते हुए ही ऑफिस निकलें। एक सेब प्रतिदिन नाश्ते में उपयोग करने से आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे।

घर में बना पोहा या उपमा:

घर में बना पोहा या उपमा भी आप सुबह नाश्ते में प्रयोग कर सकते है। इसमें अच्छे से कुछ हरी सब्जियों को डालकर आप पोहा या उपमा बना सकते है।

अंकुरित दाल:

सुबह के नाश्ते में आप अगर जूस और अंकुरित दालें उपयोग कर रहे है तो यह सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )