fbpx

जानिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन समाधान

जानिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन समाधान

क्या आपने इरेक्टाइल डिसफंक्शन के बारे में सुना है नहीं तो आइये जानते है इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में लोग बात करना पसंद नहीं करते लेकिन यह एक गंभीर समस्या है और अगर इसके बारे में खुलकर बात ना की जाए तो यह गंभीर रूप ले सकते है। अगर किसी को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी बहुत समय से हो रही है तो इसके लिए उपचार की जरूरत होती है। आइये जानते हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन के बारे में:

1. इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है?(What is erectile Dysfunction)

सबसे पहले हम जानते है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है जिसमें लिंग संभोग के लिए पर्याप्त उत्तेजित नहीं हो पाता। इरेक्टाइल डिसफंक्शन इरेक्शन प्रोसेस के दौरान किसी भी तरह की समस्या के कारण हो सकता है। जब आपके प्राइवेट पार्ट में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है तो इससे वह उत्तेजित होता है। लेकिन अगर लिंग में रक्त का प्रवाह ज़्यादा अधिक नहीं होता, तो इससे व्यक्ति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होती है। जब कोई पुरूष यौन उत्तेजित होता है, तो लिंग की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।

यह धमनियों के माध्यम से लिंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने की अनुमति देता है। यह रक्त लिंग के दो चैम्बर में भरता जाता है। जैसे ही चेम्बर में रक्त भर जाता है, लिंग कठोर होता जाता है। लेकिन कई बार कई शारीरिक व मानसिक समस्या के कारण इस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होती है और व्यक्ति का लिंग संभोग के लिए पर्याप्त रूप से उत्तेजित नहीं हो पाता। आपने इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है यह देख लिया अब जानते है इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण।

2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण (Causes of erectile Dysfunction)

  • ह्रदय रोग
  • मधुमेह
  • उच्च रक्तचाप
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल
  • मोटापा
  • कम टेस्टोस्टेरोन का स्तर या अन्य हार्मोन असंतुलन
  • गुर्दे की बीमारी
  • बढ़ती उम्र
  • तनाव
  • चिंता
  • डिप्रेशन
  • रिश्ते की समस्याएं
  • उच्च रक्तचाप या अवसाद का इलाज करने के लिए दवाओं का सेवन
  • नींद संबंधी विकार
  • नशीली दवाओं के प्रयोग
  • बहुत अधिक शराब का सेवन करना
  • तंबाकू उत्पादों का उपयोग करना
  • किसी चोट या सर्जरी के कारण पेल्विक एरिया को नुकसान पहुंचना

3. इरेक्टाइल डिसफंक्शन समाधान: Prevention of  erectile Dysfunction

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने पर आसानी से इलाज किया जा सकता है। हालांकि इलाज से पहले इसके कारण को जानना जरूरी है। मसलन, अगर रिलेशन में समस्या या तनाव आदि के कारण यह समस्या है तो थेरेपी के जरिए इसका इलाज करवाएं। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन किया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर भी इस समस्या को आप कम कर सकते है।

4. इरेक्टाइल डिसफंक्शन के घरेलू उपचार: (Treatment of erectile Dysfunction)

यह एक तरह से सेक्सुअल हेल्थ संबंधी समस्या है। आइये इसके कुछ घरेलू उपचार के बारे में जानते है।

शतावरी है फायदेमंद: इस स्वास्थ्य समस्या का उपचार करने के लिए आप घर पर बनी एक ऐसी सब्जी का सेवन नियमित रूप से कर सकते है जो आपकी समस्या का काफी हद तक हल कर सकता है। इसे शतावरी कहा जाता है। यह सब्जी हरे रंग की होती है। इसमें विशेष औषधि गुण पाए जाते हैं जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से निजात दिला सकता है। इरेक्टाइट डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इसे सब्जी या स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगी।

काली मूसली: काली मूसली का सेवन पुरुषों की इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को खत्म कर सकता है। काली मूसली में स्पर्मैटोजेनिक गुण पाया जाता है। इस कारण से यदि आप काली मूसली का सेवन करते हैं तो इससे भी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का उपचार करने में मदद मिलेगी।

अस्वीकरण

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐप डाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )