fbpx

पीरियड्स में देरी होना या पीरियड्स के मिस होने के कारण और इसके उपाय | Daily Health Tip | 30 May 2020 | AAYU App

पीरियड्स में देरी होना या पीरियड्स के मिस होने के कारण और इसके उपाय | Daily Health Tip | 30 May 2020 | AAYU App

महिलाओं में पीरियड्स होना आम बात है लेकिन आजकल कई परेशानियों की वजह से पीरियड्स देरी से या मिस हो जाते है जिनमे से एक है ज़्यादा तनाव लेना इन सबसे बचने के लिए आप अजवाइन, कच्चा पपीता, धनिया आदि का सेवन कर सकती है।

Periods are natural in women. But nowadays due to stress and many other reasons womens are facing delay in periods or misses their periods. To prevent from all these you can eat papaya, Coriander.

Health Tips for Aayu App

महिलाओं में पीरियड्स कोई समस्या नहीं बल्कि प्रकर्ति का दिया हुआ एक विशेष उपहार है। पर जब मासिक चक्र गड़बड़ाने लगता है तो यह एक समस्या का रूप ले लेती है। कई बार महिलाओं और युवतियों को इसके कारण भी नहीं पता होते है। तो आइये आज हम आपको इसके कारणों के बारे में बताएं।

आपको बता दें महिलाओं में मासिक चक्र 21 से 35 दिनों का होता है यह उनके ओवुलेशन पर निर्भर करता है। कई बार यह ओवुलेशन 20 दिनों तक का भी हो सकता है। पीरियड्स संभवतः 13 से 45 की उम्र तक होता है। पर यह हर महिलाओं में अलग-अलग समय पर शुरू या खत्म हो सकता है।

पीरियड्स देरी से आने के कारण:

गर्भावस्था: अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपके पीरियड्स मिस होते है। अगर आपको कई महीनों से पीरियड्स नहीं आ रहे है तो आप प्रेगनेंसी किट से यह सुनिश्चित कर लें कि आप प्रेग्नेंट तो नहीं है। अगर आप प्रेग्नेंट है तो घबराने की बात नहीं है तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कम या अधिक उम्र में महावारी की शुरुआत: अगर आपके पीरियड्स जल्दी या देरी से शुरू हुए थे तो इससे आपके पीरियड्स में अनियमितता बनी रहती है जो की सामान्य बात है। धीरे-धीरे यह समय से आने लग जाती है इसलिए परेशां ना हो।

वजन का अधिक बढ़ना: वजन का अधिक बढ़ना भी पीरियड्स के देरी से आने का कारण बन सकती है क्योंकि ज़्यादा वजन होने से महिलाओं में होर्मोनेस सही से नहीं बन पाते जिसका परिणाम पीरियड्स का देरी से होना है। कई बार यह थाइरोइड की वजह से भी हो सकता है इसलिए आप अपनी गयनेकोलॉजिस्ट से सलाह लें।

वजन का कम होना: वजन का कम होना भी पीरियड्स की देरी का कारण हो सकता है क्योंकि वजन कम होने से शरीर में सही मात्रा में एस्ट्रोजन बनाने की क्षमता नहीं होती और इससे ओवुलेशन सही समय पर नहीं होता जिसके परिणामस्वरूप पीरियड्स देरी से होना है।

दिनचर्या और खानपान में बदलाव: हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव भी पीरियड्स में देरी का कारण बन सकती है। ऐसे में आप अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित करें जिससे आप इसे नियमित कर सकें।

तनाव एवं ज़रुरत से ज़्यादा एक्सरसाइज: ज़्यादा तनाव लेना और ज़रुरत से ज़्यादा एक्सरसाइज करना आपके मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है। ज़्यादा तनाव लेने से आपके एस्ट्रोजन का लेवल गड़बड़ा जाता है जिससे ओवुलेशन देरी से होता है जिसका परिणाम आपके पीरियड्स देरी से होना है।

पीरियड्स सही समय पर आने के घरेलू उपाय:

कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़कियों या महिलाओं में पीरियड्स बहुत देरी से आते है। हम आपको सही समय पर पीरियड्स आने के घरेलू नुस्खे बताते है पर ध्यान रहें इसके लिए आप प्रेगनेंसी किट से यह सुनिश्चित कर लें कि आप प्रेग्नेंट है की नहीं क्योंकि इससे अबॉशन का खतरा हो सकता है

अजवाइन: 150 ml पानी में 6 ग्राम अजवाइन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

कच्चा पपीता: यह सबसे आसान घरेलू उपाय है। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। जिससे पीरियड्स सही समय पर आते है। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।

धनिया: अनियमित पीरियड्स के लिए धनिया के दाने भी बेहतर उपाय है। अपने पीरियड्स से पहले 1 चम्मच धनिया के दानों को 2 कप पानी में उबाल लें। फिर छान कर उसे दिन में तीन बार पिएं।

सौंफ: एक गिलास पानी में 2 चम्मच सौंफ रात भर तक रखें औऱ सुबह छान कर पी लें। खाली पेट सुबह सौंफ के इस पानी का प्रयोग करने पर यह ज्यादा फायदा देता है। इससे आपके पीरियड्स सही समय पर आएंगे।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (3)
  • comment-avatar
    JEETU RAJPUT RATTAN NAGAR KAIRU BHIWANI 4 years

    लोक डाउन से पहले कही कही अभी भी लोगों में फास्ट फूड खाने की होड़ मची है मेरे हिसाब से अपने घरेलू खाने से शरीर स्वस्थ रहता है जी जीतू राजपुत रतन नगर कै रू भिवानी हरियाणा

  • comment-avatar

    Very nice

  • comment-avatar
    Ravish Kumar 4 years

    मुझे पाईलस है आवश्यक एहतियात बरतने की क्या क्या जरूरत है बताये

  • Disqus ( )