ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे: जानें हाथ धोने का सही तरीका

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे (Global Handwashing Day) हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। जिनका मुख्य उद्देश्य साबुन के साथ हाथ धोने एवं बीमारियों से बचाव और जीवन की सुरक्षा के लिए आसान और बेहतर तरीके के रूप में जागरूकता बढ़ाना और समझाना है।
बेहतर स्वास्थ्य पाने का एक आसान तरीका हाथ साफ करना है। आपको यह शायद पता होगा कि हमारे शरीर में अधिकतर कीटाणु हमारे हाथों के रास्ते हमारे शरीर में फैलते हैं। अगर आपको संक्रामक बीमारियों से बचना है तो हाथों को साफ रखना जरूरी है। हाथों को साफ रखने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपने हाथों को साफ रखकर कई संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।
इस साल की ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे (Global Handwashing Day theme) की थीम ” Hand Hygiene for all ” है।
हाथों को साफ रखने का तरीका (Ways to keep hands clean)
अपने हाथों को गीला करें और उसके बाद साबुन लगाएं। उसके बाद धीरे-धीरे हाथों को मलें और कम से कम 20 सेकेंड तक हर हिस्से पर साबुन मलें। साफ पानी से हाथ धोएं और साफ तौलिए से हाथों को पोंछे।
- खाना-खाने से पहले और बाद में हाथ ज़रूर धोएं।
- छोटे बच्चों के साथ खेलने से पहले हाथ धोएं।
- किसी रोगी के कमरे में जाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
- पालतू जानवरों के साथ खेलने के बाद हाथ धोएं।
- शौच जाने से पहले और बाद में हाथ धोएं।
ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर जानें सफाई कैसे रखें (How to keep cleanliness):
साबुन का इस्तेमाल करें: हाथों को कीटाणुओं से छुटकारा दिलाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें। यह जुकाम (Cold) और खांसी की समस्या (Cough) से बचाता है। अपने हाथों की सफाई रखें।
गर्म पानी का प्रयोग ना करें: ठंड में ठंडे पानी से हाथ धोने में सभी को परेशानी होती है, लेकिन एक शोध के अनुसार गर्म पानी से हाथ धोने से आप बैक्टीरिया से छुटकारा नहीं पा सकते।
हाथ धोने का तरीका जानें: अपने हाथों में सिर्फ साबुन लगाकर छोड़ देने से आपके हाथ साफ नहीं होते, इसके लिए आपको लगभग 40 सेकंड तक अपने हाथों, उंगलियों, नाखुनों को ठीक प्रकार से साफ करना चाहिए।
कीटाणु से बचाएं: आपको दिन में 5 से 10 बार हाथ धोने चाहिए क्योंकि कीटाणु हर समय आपके आस-पास रहते हैं। कीटाणु आपके की-बोर्ड, टेलीफोन, दरवाजें के हत्थे कही पर भी रह सकते है।
हाथों पर नजर रखें: यह ज़रूरी है कि आप अपने हाथ साफ रखें क्योंकि जाने अनजाने आप अपने आँखों को, नाक को या मुँह को छूते हैं। ज़ुकाम होने पर अपने मुँह को ढक कर रखें। ऐसा करके आप अपने आस-पास के कीटाणुओं को फैलने से रोक सकते है। कोल्ड और फ्लू से बचने का इससे आसान तरीका और कोई नहीं है। हाथों की सफाई ना सिर्फ आपको कोल्ड और फ्लू से बचाती है बल्कि यह आपको दूसरी बीमारियाँ भी नहीं होने देती।
किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए घर बैठे डॉक्टर से परामर्श करें- 👇

हैंड वॉश के फायदे (Benefits of Hand Wash):
आँखों के इंफेक्शन से बचाव करें–
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को आँखों में इंफेक्शन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे आँखों में जलन और आँखें लाल होती है। अपने हाथों को साफ करके ही अपनी आँखों पर लगाएं जिससे आप आई इंफेक्शन से बच सकते है।
सांस संबंधी इंफेक्शन से बचाएं:
सांस संबंधी इंफेक्शन आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण से सांस संबंधी समस्याऐं बढ़ती जा रही है, अगर आप छींक आने या खांसी आने के बाद हाथ नहीं धोते, तो आपके शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया अन्य लोगों में सांस इंफेक्शन को पहुँचाने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए छींक और खांसी आने पर हाथ धोएं।
डायरिया संबंधी बीमारी के खतरे को कम करें:
डायरिया, दस्त होना और आंत संबंधी इंफेक्शन के लिए गंदा और अस्वच्छ भोजन एक बड़ा कारण है। अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते हैं या खुले और मक्खी मच्छर वाला खाना खाते हैं, तो आपको पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐप डाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है।