fbpx

विटामिन सी की गोली के फायदे जानें | Daily Health Tip | Aayu App

विटामिन सी की गोली के फायदे जानें | Daily Health Tip | Aayu App

अधिक मात्रा में विटामिन-सी का सेवन करने से डायरिया हो सकता है। इसलिए विटामिन C या इससे युक्त खाने के पदार्थ के अधिक सेवन से बचें।

Excessive intake of Vitamin C can be a reason to cause Diarrhea. Thus, avoid excessive intake of vitamin C.

Health Tip for Aayu App

कोरोनाकाल में आपने विटामिन-सी का सेवन जरूर किया होगा। ज्यादातर लोग फूड सोर्सेज के बारे में जानते है। आज हम आपको विटामिन सी की गोली के फायदे के साथ-साथ विटामिन-सी के नुकसान भी बताएंगे। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। मजबूत इम्यून सिस्टम (Strong Immune System) के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन सी ही माना जाता है।

विटामिन सी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी हड्डियों, मांसपेशियों, स्किन और रक्त वाहिकाओं को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद पहुँचाने और कोलेजन बनाने में भी मददगार माना जाता है। (यह भी पढ़ें: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पदार्थ)

सबसे पहले हम आपको बताएंगे विटामिन सी के फायदे फिर आपको विटामिन सी की गोली के फायदे बताएंगे

विटामिन सी के फायदे: Vitamin C Benefits in Hindi:

त्वचा को नमी पहुंचाएँ: सर्दियों में ड्राई स्किन की वजह से लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते है, लेकिन आप इस समस्या से विटामिन सी का सेवन करके निजात पा सकते है। विटामिन सी त्वचा की नमी को बरकरार रखकर आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इसमें उपलब्ध एप्रीकॉट त्वचा को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है। (यह भी पढ़ें: ड्राई स्किन में क्या करें?)

इम्यून सिस्टम को मजबूती दें: यह विटामिन इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति (Immunity Power) को मजबूत बनाता है जिसके कारण शरीर संक्रमण मुक्त रहता है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।

सूरज की रोशनी से स्किन को बचाएं: दूषित वातावरण शरीर और स्किन को कई तरह से नुकसान पहुँचाते हैं। इसका सबसे पहले दुष्प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। सूरज से आने वाली हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है। फोटोकेमिकल रिएक्शन के कारण डीएनए खराब होने लगता है ऐसे में विटामिन सी इन सभी परेशानियों से हमें राहत पहुँचाने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं: विटामिन सी हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा हड्डी से जुड़े विकारों को सही करके उसे मजबूती देता है। यह हड्डियों के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स कैल्शियम के कंजप्शन को बढ़ाता है। मजबूत हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि विटामिन सी भी जरूरी है।

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर: विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट तनाव और रोजाना की तकलीफ से लड़ने में मदद करता है। इसे डाइट में सही मात्रा में लेने से बुढ़ापे में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। जिन चीजों में विटामिन सी मिलता है उन सभी में एंटीऑक्सीडेंट जरुर मौजूद होता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद: विटामिन सी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी के होने से आप खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बच सकते हैं और विटामिन सी किसी भी तरह की बीमारी होने पर उनसे लड़ सकता है। विटामिन सी ठंड लगने के बाद उससे लड़ने में मदद करता है और ठंड (कोल्ड) के बैक्टीरिया को दूर रखता है।

बढ़ती उम्र में त्वचा को स्वस्थ रखें: बढ़ती उम्र में शरीर में ग्लाइकोसअमिनोग्लाइकन्स की कमी होने लगती है और इससे त्वचा रूखी होने लगती है। विटामिन सी इस परेशानी में राहत पहुँचाता है। यह शरीर में नमी को बनाए रखता है और झुर्रियाँ कम करता है, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण कम नजर आते हैं।

अब जानते है विटामिन सी की गोली के फायदे और उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका।

विटामिन सी की गोली के फायदे: Vitamin C Tablet Benefits in Hindi:

अधिकतर मामलों में विटामिन सी की गोली दी जाती है। कृपया याद रखें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है। इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर विटामिन सी की गोली अलग हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाउनलोड करें । क्लिक करें   

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )