किचन में क्या-क्या सावधानियां बरतें | Daily Health Tip | 03 May 2020 | AAYU App

“किचन में साफ-सफाई रखें। बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए आप अपने चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करते ही धोएं और किचन का एक कोना डस्टबिन के लिए रखें जिसमे आप किचन का कचरा डालें। “
” Maintain hygiene in your kitchen. To prevent bacteria from growing, wash your chopping board after using it and reserve one corner of kitchen for dustbin and use it keep all of your kitchen related waste. “
Health tips for Aayu App
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पूरा देश लॉकडाउन में रहते हुए सावधानियां बरत रहा है। घरों में एक ज़रूरी हिस्सा किचन भी होता है। किचन में सावधानियां बरतनी चाहिए। किचन में खाना बनाते समय साफ सफाई का ध्यान रखें।
किचन में काम करते समय यह सावधानियां बरते:
- किचन का एक कोना डस्टबिन के लिए रखें। इसमें किचन का कचरा डालकर उसे बंद करके रखें।
- नॉनवेज फ़ूड को अच्छी तरह से पकाकर खाएं। अगर खाना अच्छे से पका हुआ नहीं होता तो हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो सकते है।
- खाना सर्व करते समय इस्तेमाल किया हुआ चम्मच सबको नहीं छूना चाहिए। सिर्फ खाना सर्व करने वाला व्यक्ति ही इससे सर्व करें।
- चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने के बाद फ़ौरन धोएं। क्योंकि चॉपिंग बोर्ड में जर्म्स जल्दी बढ़ने लगते है।
- पानी साफ जगह से ही लें और इसे अच्छी तरह रखें। अगर पानी साफ जगह से ना लिया जाएं तो इससे कीड़े पड़ सकते है और हैजा, जानलेवा दस्त, टाइफाइड, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां भी हो सकती है।
- पीने का पानी, दांत साफ करने का पानी, फल-सब्जियां धोने वाला पानी और कुल्ला करने वाला पानी साफ होना चाहिए।
- अगर आप बिमारियों से दूर रहना चाहती है तो अपनी किचन काउंटर को अच्छी तरह से साफ करें।
- किचन काउंटर में चिकनाई होने की वजह से जब हम काउंटर पर कच्ची सब्जियां, कार की चाबी या पर्स आदि रखते है तो बैक्टीरिया पनपने लगते है।
इन सब बातों को पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि किचन की साफ-सफाई कितनी आवश्यक है। बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए साफ-सफाई ही एक जरिया है।
फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें