Summer diet tips: नौतपा में इन बातों का रखें खास ध्यान

Summer diet tips: भारत में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो कि 3 जून तक रहने वाला है। 9 दिन का होने की वजह से इसे नौतपा नाम दिया गया है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और लू चलती है। नौतपा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, वरना आप गर्मी और लू का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको नौतपा से बचने के उपाय बता रहे हैं।
1. भूखे पेट घर से न निकलें
नौतपा के दौरान भूखे न रहें और न ही इस दौरान घर से बाहर भूखे पेट जाएं।

Notapa-summer diet tips
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
दिन-भर में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीएं। जिससे आपके शरीर का तापमान संतुलित रहे, और शरीर में पानी की कमी न हो।

Summer Diet tips-Drink plenty of water
3. खुले शरीर बाहर न निकलें
खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।

Wear cap when you go out in summer
4. फल और तरल पदार्थों का सेवन करें Summer diet tips
अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।

Drink fruit juice
5. सूती कपड़े पहनें
गर्मियों के मौसम में अधिकतर नरम, मुलायम व सूती कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सूती कपड़े शरीर को ठंड़ा रखते हैं।

Always wear cotton cloths
6. मसालेदार चीजों से दूर रहें
तली और मसालेदार चीजें पेट की समस्या पैदा कर सकती हैं, इसलिए नौतपा के दौरान इनके सेवन से बचें क्योंकि इस समय भीषण गर्मी होती है। तली, मसालेदार चीजों के सेवन से इस समय अपच या कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।

Avoid oily foods in summer
7. ग्लूकोज का सेवन करते रहे
इन सबके अलावा समय-समय पर आवश्यकतानुसार ग्लूकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।

Drink glucose
8. रोजाना प्याज का सेवन करें
गर्मियों में प्याज का सेवन लू से बचाता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। हर किसी को लू लग जाती है तो उसे पैरों के तलवों और हाथों पर प्याज के रस की मालिश करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर
दोस्तों इस लेख में नौतपा से बचाव (Summer diet tips) की सामान्य जानकारी दी गई है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप किस विषय पर ब्लॉग पढ़ना चाहते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो आयु ऐप पर मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। डाउनलोड करें आयु ऐप।
ये भी पढ़ें
Summer Diet tips: जानें गर्मियों में कैसा होना चाहिए खान-पान?
Tips for strong bones: हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
Immunity booster drinks: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज सुबह पिएँ ये ड्रिंक्स
How to Boost Immunity: होम आइसोलेशन में ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी