fbpx

सूजी के फायदे, उपयोग और नुकसान | Daily Health Tip | 20 May 2020 | AAYU App

सूजी के फायदे, उपयोग और नुकसान | Daily Health Tip | 20 May 2020 | AAYU App

सूजी आयरन का अच्छा स्रोत है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि होती है। जिसकी वजह से यह ऐनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए लाभदायक होती है।

Semolina (Suji) is a good source of iron. This increases the production of red blood cells in the body. Because of which it is beneficial for people suffering from anemia.

Health Tips for Aayu App

सूजी कैसे बनाते है?

सूजी बनाने से पहले दुरूम गेहूं को साफ किया जाता है। इसके बाद मशीनों की सहायता से गेहूं के ऊपरी पीले छिलके को निकाला जाता है। इसके बाद गेहूं के सफेद हिस्से को मशीनों की सहायता से दानेदार रूप में पीसा जाता है। गेहूं के इन दानों को हम सूजी के रूप में उपयोग करते है।

सूजी के फायदे:

सूजी के डायबिटीज के लिए फायदे: डायबिटीज रोगियों के लिए सूजी खाने के कई फायदे है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूजी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। भोजन करने के 2-3 घंटे बाद रक्त में ग्लूकोज़ की जितनी मात्रा बढ़ती है उसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहते है। इसको मापने के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ की तुलना ग्लूकोज़ से की जाती है। जिसके कारण सफ़ेद आटे की अपेक्षा सूजी पेट और आँतों में धीमी गति से पचता है और अवशोषित होता है। जिसके कारण मधुमेह रोगियों में रक्‍त शर्करा के स्‍तर को अधिक प्रभावी ढंग से निय‍ंत्रित करने में मदद मिलती है।  सूजी का सेवन कर मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से कम या ज़्यादा होने से रोका जा सकता है।

सूजी के लाभ ह्रदय स्वास्थ्य के लिए: पौष्टिक गुणों से भरपूर सूजी के फायदे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते है। सूजी का सेवन करने से हृदय रोगी को सेलेनियम (selenium) नामक रासायनिक घटक प्राप्त होता है जो संक्रमण आदि से हृदय की रक्षा करता है।

सूजी के वेट लॉस के लिए फायदे: जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उन्हें अपने आहार में सूजी शामिल करना चाहिए। सूजी वजन कम करने में सहायक है क्योंकि अन्य खाद्य पदार्थों की अपेक्षा सूजी का सेवन करने पर यह धीमी गति से पचता है और धीरे-धीरे शरीर द्वारा अवशोषित किया जाता है। जिससे आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सूजी का पर्याप्‍त मात्रा में सेवन करने पर यह आपकी भूख को दबाने का काम करता है। 

सूजी के फायदे एनीमिया को रोकने में मददगार: जिन लोगों को खून की कमी या एनीमिया जैसी समस्याएं होती है उनके लिए सूजी फायदेमंद होती है। सूजी आयरन का एक अच्छा स्रोत है। आयरन की कमी होने से शरीर में रक्त उत्पादन की क्षमता कम होती है। आपके शरीर को मजबूत बनाने के लिए आयरन आवश्यक है। जिससे आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। सूजी के फायदे आपके शरीर को ऊर्जा दिलाने में सहायक होते है।

सूजी का लाभ कब्ज में राहत दिलाएं: जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे है उनके लिए सूजी खाने के फायदे होते है क्योंकि सूजी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर आपके पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है। जिसके परिणामस्वरूप भोजन को पचाने में आसानी होती है। आपको मल त्याग करने में भी सुविधा होती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करें सूजी: अगर आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करना चाहते है तो सूजी को अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि सूजी में ट्रांस फैटी एसिड और संतृप्त वसा नहीं होता। सूजी के लाभों को देखते हुए गेहूं के सफ़ेद आटे की जगह सूजी के आटे का उपयोग कर सकते है। क्योंकि सूजी में मौजूद पोषक तत्वों की उपलब्धता के आधार पर यह एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। जिसके उपयोग से आप विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बच सकते है।

सूजी खाने के नुकसान:

  • कुछ लोगों को गेहूं की एलर्जी हो सकती है। इसलिए सूजी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सूजी गेहूं से ही बनाई जाती है।
  • सूजी से होने वाली एलर्जी के रूप में पेट की समस्याएं, पित्ती, नाक का लगातार बहना, छींक आना, पेट में ऐंठन, मतली और उल्टी आदि समस्याएं हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में सूजी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि श्वसन समस्याओं से ग्रसित रोगियों को यह रोग के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
  • सूजी का अधिक मात्रा में सेवन करने पर दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )