fbpx

sattu ke fayde: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें सत्तू का सेवन, जानें सत्तू पीने के फायदे

sattu ke fayde: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें सत्तू का सेवन, जानें सत्तू पीने के फायदे

sattu ke fayde: भारतीय लोगों की देशी डाइट है सत्तू, सत्तू पीने से कई बीमारियों से राहत पाने में मदद मिलती है। सत्तू कब्ज, मोटापा, डायबिटीज जैसे रोगों से लड़ने में मददगार है। सत्तू भुने हुए जौ और चने को पीसकर बनाया जाता है। बिहार में इसे काफी पसंद किया जाता है। इसका प्रयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए होता है। सामान्यतः सत्तू एक चूर्ण के रूप में रहता है जिसे पानी में घोलकर पिया जाता है।

1. जानें, क्या है सत्तू? (Know what is sattu)

सत्तू ग्रामीण भारत की रसोई का वर्षों से हिस्सा रहा है। सत्तू को सुपरफूड की कैटेगरी में रखा गया है, क्योंकि इसमें फाइबर,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। सत्तू का आटा हार्ट के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये गर्मियों के दिनों में ये लू से भी बचाता है। सत्तू को कंप्लीट फूड और एनर्जी ड्रिंक के रूप में लिया जाता है।

2. कब्ज का रामबाण इलाज है सत्तू 

sattu ke fayde in hindi

                                       sattu ke fayde in hindi

आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में 90 प्रतिशत लोग गैस्ट्रोइंट्रोटाइटिस नामक रोग यानि कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं। 

डॉक्टरों के मुताबिक, हर समय जल्दबाजी, तनाव और मिर्च-मसालों का अधिक सेवन करने से पेपटिक ग्रंथि से गैस्ट्रिक जूस का रिसाव होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। सत्तू का सेवन करने से इस रिसाव को कम करने में (sattu ke fayde) काफी मदद मिलती है। 

जौ और चने से बना सत्तू कफ, पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों से जुड़ी बीमारी में बेहद लाभदायक होता है। डॉक्टरों के अनुसार, सत्तू पेट के रोगों के लिए रामबाण औषधि है।

3. सत्तू का घोल बनाने का तरीका 

पानी में सत्तू को घोलकर स्वादानुसार नमक या चीनी मिला लें आप चाहें तो मसाले में मिक्स कर सकते हैं।

सत्तू को पानी, काला नमक और नींबू के साथ भी लिया जा सकता है। ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद (sattu ke fayde) है। 

4.सत्तू पीने के फायदे sattu ke fayde in hindi

  1. पाचन क्रिया को ठीक करता है
  2. पेट को ठंडा रखकर लू से बचाता है
  3. शरीर को एनर्जी देता है।
  4. वजन घटाने में मददगार
  5. गर्मियों में लू से बचाता है।

चने के सत्तू में मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है जो आपके शरीर की थकान मिटाकर आपको इंस्टेंट एनर्जी (sattu ke fayde) देने का काम करता है। 

यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है जिसकी वजह से व्यक्ति को लू नहीं लगती है। सत्तू शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे पेट संबंधी कई बीमारियों से बचाव (sattu ke fayde) होता है।

शरीर में एनीमिया की कमी होने पर रोजाना सत्तू का सेवन करना चाहिए।

सत्तू में मौजूद बीटा-ग्लूकेन शरीर में बढ़ते ग्लूकोस के अवशोषण को कम करके ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5. सत्तू सेवन के ये होते हैं नुकसान- (sattu ke fayde aur nuksan)

-सत्तू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस की समस्या पैदा हो सकती है। 

-पथरी के रोगियों को सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

-कोढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को चने के सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

-बारिश के मौसम में चने के सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए।

-दिन में एक या दो बार से अधिक सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर-

दोस्तों अब आपको सत्तू पीने के फायदो (sattu ke fayde) के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तो और रिश्तेदारों को जरूर शेयर करें। और हां, घर बैठे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श पाने के लिए  www.aayu.app पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

गर्मियों में जलजीरा से दूर होगी पेट की समस्या

गर्मियों में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी बन सकती है

ऊर्जा से भरे रहने के 10 तरीके, कैसे रखें सकारात्मक ऊर्जा

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )