fbpx

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे | Daily Health Tip | Aayu App

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे | Daily Health Tip | Aayu App

सुबह खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

Eat roasted garlic on an empty stomach in the morning, it helps in lowering the cholesterol.

Health Tip for Aayu App

लहसुन अपने स्वाद, एंटी बायोटिक तत्वों और सेहत संबंधित स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है, इसलिए आप इसे भोजन में या कच्चा उपयोग करते हैं। लेकिन आज हम आपको भुना हुई लहसुन खाने के फायदे बताएंगे।

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे:

सुबह खाली पेट लहसुन को भूनकर खाने से कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, और कॉलेस्ट्रॉल से जुडी सभी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय की नलियों में कॉलेस्ट्रॉल का जमाव आदि के लिए यह फायदेमंद तरीका है।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भुना हुआ लहसुन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इससे आपके कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और आपका वजन भी घटता है।

सर्दी के दिनों में यह सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाता है और शरीर में गर्माहट पैदा करता है। यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ यह ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करता है और अपने एंटी इंफ्लेमटरी एवं एंटी फंगल गुणों के कारण शरीर की अंदरूनी सफाई कर कई बीमारियों से बचाता है।

इसमें मौजूद भरपूर कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है और कब्ज से भी बचाता है।

जिन लोगों को शारीरिक थकान लगती है उन्हें अंकुरित लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसमें जितना पुराना लहसुन होगा वह उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।

भुना लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह खून में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है।

रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है।

भुना हुआ लहसुन इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने में मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

लहसुन में एंटी बायोटिक गुण होते हैं इसलिए अगर जब आपको चोट लग जाए तब आप भुने हुए लहसुन को कूटकर इसमें शहद मिलाकर खाएं। इससे घाव जल्दी भर जाते है।

भुने हुए भुने लहसुन को पीसकर दांतों में रखने से दर्द में आराम मिलता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं इसलिए यह मुँह की बदबू को मिटाता है।

जिन लोगों को जल्दी ठंड लग जाती है उन्हें भी भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्माहट रहती है और तापमान नियंत्रित रहता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसका सेवन ध्यान से करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें  

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )