fbpx

फेस वॉश के बाद क्या लगाएं और फेस वॉश का सही तरीका

फेस वॉश के बाद क्या लगाएं और फेस वॉश का सही तरीका

चेहरे से डस्ट (मिट्टी), ऑयल को रिमूव करने के लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन कई बार इसके बाद भी स्किन क्लीन, ऑयल फ्री नजर नहीं आ पाती। ऐसा फेस वॉश लगाने का सही तरीका पता ना होने की वजह से होता है।

कई बार आप दिनभर की व्यस्त दिनचर्या की वजह से शाम तक थक जाते है और जब घर पर लौटते है तब तक चेहरे पर डस्ट की परत जम जाती है। ऐसे समय में आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप गलत तरह से फेस वॉश का इस्तेमाल करते है तो इसके आपको दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते है। इसलिए फेस वॉश लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

फेस वॉश लगाने का सही तरीका: Right Way to apply face wash in hindi

आपने फेस वॉश के फायदे सुने होंगे लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप इसे लगाने का तरीका नहीं जानते होंगे तो आइये आपको इस सवाल का जवाब बताते है कि फेस वॉश कैसे लगाए या दूसरी भाषा में कहें तो फेस वॉश लगाने का सही तरीका कहेंगे।

  • फेस वॉश करने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी से चेहरे को हल्का गीला करें। इसके लिए आपको गुनगुने पानी के फायदे पता होने चाहिए।
  • गुनगुना पानी आपके स्किन के पोर्स को ओपन करता है, जिससे स्किन में जमा एक्सट्रा ऑयल, गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
  • अब आप फेसवॉश को अपने हाथों में लेकर उसे चेहरे पर लगाए और करीब एक मिनट के लिए अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें।
  • उसके बाद ठंडे पानी की मदद से चेहरा वॉश करें।
  • ठंडा पानी स्किन के पोर्स को क्लोज करता है, जिसके बाद गंदगी आपके चेहरे के भीतरी पोर्स तक नहीं जाती।
  • आखिर में एक सॉफ्ट टॉवल की मदद से अपने चेहरे को हल्का थपथपाएं।
  • फेस को वॉश करने से नेचुरल ऑयल दूर हो जाता है, इसलिए फेस को वॉश करने के बाद चेहरे पर टोनर या फेस मॉयश्चराइजर अप्लाई करें। फेस मॉइस्चराइजर कैसे अप्लाई करें यह जानना आपके लिए जरूरी है।

अब आप फेस वॉश लगाने का सही तरीका जान चुके है तो आइये अब जानते है फेस वॉश कैसे करें।

फेस वॉश कैसे करें:

ज्यादातर लोग अपना चेहरा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते है। यह एक ऐसी आदत है जिसे बदलना जरूरी है क्योंकि यह आपके चेहरे को नुकसान पहुँचा सकते है। क्या आप जानते है आपके चेहरे की स्किन आपकी बॉडी की स्किन से ज्यादा कोमल होती है इसलिए चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करने से आपके स्किन का नेचुरल मॉइस्चराइजर खो जाता है। इसलिए आपको अच्छी क्वालिटी का फेस वॉश इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि फेस वॉश कैसे करें। एक्सपर्ट्स ऐसी राय देते है कि आप दिन में दो बार ही फेस वॉश का इस्तेमाल करें। आइये जानते है कब-कब फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।

दो बार फेस वॉश इस्तेमाल करें:

पसीना आने के कारण या ऑयली स्किन की वजह से कुछ महिलाएं अपने चेहरे को दिन में कई बार धोती है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप दिन में दो बार ही अपना चेहरा धोएं।

एक बार नहाते समय और दूसरी बार शाम को घर लौटने के बाद या सोने से पहले। इसके अलावा जिन महिलाओं की त्वचा रूखी या सेंसेटिव है, वे दिन में एक बार ही अपने फेस को वॉश करें।

वहीं अगर दिन में आपका चेहरा चिपचिपा होता है तो आप चेहरे को साफ करने के लिए ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। यह आपके चेहरे के एक्सट्रा ऑयल, पसीने और गंदगी को साफ कर देता है।

फेस वॉश के फायदे: Face Wash Benefits in Hindi:

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फेस वॉश के फायदे रात में सोने से पहले देखने को मिलते है। आइये जानते है रात में सोने से पहले फेस वॉश करने के कुछ फायदे।

  • रात को सोने से पहले अगर आप अपने चेहरे की त्‍वचा को नियमित रूप से साफ नहीं करती तो इसकी वजह से रोमछिद्रों में धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है। ये चेहरे पर मुहांसों का कारण बन सकती है।
  • अगर आपने मेकअप किया है तो स्किन के डैमेज होने का खतरा और ज्‍यादा बढ़ जाता है। इससे समय के साथ आपकी त्‍वचा बेजान और थकी हुई लगने लगती है इसलिए बेहतर होगा कि आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ जरूर कर लें।
  • कुछ लड़कियाँ आंखों में काजल, आईलाइनर या मस्‍कारा लगाने की शौकीन होती है। उन्‍हें रात में चेहरे के साथ-साथ अपनी आंखों को भी धोना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आंखों में जलन के साथ इंफेक्‍शन होने का भी खतरा रहता है।
  • जब आप मुँह नहीं धोते है तो आप खुदको हील नहीं कर पाती। जिससे परेशानियाँ हो सकती है। इसलिए अपने मुँह को धोएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐपडाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है। 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )