fbpx

व्यायाम करने का सही समय | Daily Health Tip | 29 March 2020 | AAYU App

व्यायाम करने का सही समय  | Daily Health Tip | 29 March 2020 | AAYU App

दिनभर में कभी भी जिस समय आपको सही लगे पांच मिनट के लिए ध्यान करें। इस दौरान सिर्फ अपनी साँसों पर ध्यान दे। इससे आपका तनाव काम होगा और आपका काम बेहतर होगा।

During whole day when you feel right do meditation. At that time only concentrate on your breathing. This relieve you from stress and helps to do work properly.

Health Tips for Aayu App

ध्यान करने के फायदे तो आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है ध्यान या योग करने का सबसे अच्छा समय कौन -सा होता है।

कई बार ऐसा होता है कि वे रिलैक्स होने के लिए मेडिटेशन करते है पर न उनका मन शांत हो पाता है और न ही वे रिलैक्स फील कर पाते है क्योंकि उनका मैडिटेशन करने का समय गलत होता है।

मेडिटेशन करने के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होती है परन्तु फिर भी कुछ समय ऐसे होते है जब आप  मेडिटेशन करते है तो यह कम समय में ही आपको फायदा पहुंचा सकता है।  

मेडिटेशन से आपकी बॉडी पूरी तरह से एनर्जेटिक महसूस करती है और साथ ही यह आपको तनाव मुक्त भी रखने में सक्षम होता है।

सुबह के समय मैडिटेशन करने के फायदे:

  • सुबह के समय मेडिटेशन करना सबसे अच्छा होता है।
  • सुबह किसी भी एक्टिविटी को शुरू करने से पहले आपको मैडिटेशन करना चाहिए जिससे की दिनभर में आने वाली चुनौतियों का आप सामना आसानी से कर सके।
  • सुबह के समय आप थोड़ा जल्दी उठ कर भी मैडिटेशन कर सकते है क्योंकि 6 से 8 घंटे की नींद काफी होती है। अगर आप इससे ज्यादा नींद लेते है तो थोड़ा जल्दी उठ कर मैडिटेशन के लिए समय ज़रूर निकाले।
  • सुबह के समय ध्यान करने से मन की शांति मिलती है जिससे आप पूरा दिन तनाव मुक्त तरीके से बीता सकते है।
  • सुबह का समय बेस्ट इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इस समय आप उठे ही होते हो और आपको किसी भी काम की चिंता या फ़िक्र नहीं होती है।
  • मैडिटेशन करने के लिए आप एकदम सही मूड में होते है और सुबह का ध्यान आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है।

शाम के समय मैडिटेशन करने के फायदे:

  • शाम के समय मैडिटेशन करना भी काफी बहुत फायदेमंद होता है।
  • शाम के समय ध्यान करना आपको आपकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग रखने में भी मदद करता है।
  • शाम को ध्यान करने से आप आपकी ऑफिस की चिंता और तनाव को दूर कर सकते है और घर पर काफी तरोताजा महसूस करते है।
  • शाम को किया गया मैडिटेशन आपको अपनी चीज़े सॉर्ट करने में भी मदद करता है और साथ ही यह आपको ज्यादा खुश रखने में सहायक होता है।
  • शाम को मैडिटेशन करना एक तरह से आपके लिए दिन की दूसरी शुरुआत करने जैसा होता है।

लंच के समय मैडिटेशन करने के फायदे:

  • अगर आप ऑफिस जाते है तो आप आपके लंच ब्रेक में भी ध्यान कर सकते है।
  • इस समय पर किया हुआ मैडिटेशन आपको रिफ्रेश करता है और साथ ही यह आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाने में सहायता करता है।
  • यह आपके माइंड को स्ट्रेस फ्री रखता है और ऑफिस में लंच के बाद आप फिर से सुबह जैसी एनर्जी के साथ काम कर पाते है।  

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )