fbpx

पेट फूलने की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय | Daily Health Tip | Aayu App

पेट फूलने की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय | Daily Health Tip | Aayu App

अगर आपको पेट फूलने की समस्या है तो आप नींबू का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन पेट के अंदर गैस को खत्म करते है।

If you are suffering from flatulence then drink lemon water. The anti-oxidants and vitamins present in it eliminates gas inside the stomach.

Health Tips for Aayu App

पेट फूलने (Stomach Bloating) की समस्या बहुत आम है। यह समस्या पेट में गैस बनने और कब्ज की वजह से होती है। यदि आपको कभी-कभी पेट फूलने या पेट में भारीपन होने की समस्या होती है, तो यह अलग बात है। यह आपको कई बार रात में नींद पूरी ना होने की वजह से, भूख से ज्यादा खाना खाने की वजह से हो सकता है।

यदि आपको कुछ खाते ही पेट फूलने की समस्या होती है तो इसे हल्के में ना लें। समय से अगर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह समस्या बड़ी हो जाती है। इसलिए जानते है पेट फूलने की समस्या के घरेलू उपाय के बारे में।

पेट फूलने की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय:

इसबगोल: जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या होती है उन्हें भोजन से पहले इसबगोल, सेब का सिरका और पानी को मिलाकर तैयार होने वाली ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

नींबू: पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो पेट के अंदर गैस को खत्म करते हैं।

केला: केले से पेट फूलने की समस्या कम होती है। इसमें पोटैशियम और कई तरह के मिनरल्स होते हैं जो पेट में गैस और कब्ज की समस्या को दूर करते है।

अदरक: अदरक पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें जिंजरोल, शोगोल मौजूद होते है जो आंत की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक मांसपेशियों को भी आराम देता है।

पुदीना: पुदीना में मेथनॉल होता है। इसमें एंटी स्पास्मोडिक गुण होते हैं यह पित्त नली और पित्ताशय की थैली में ऐंठन को दूर करता है।

लहसुन और शहद: पेट फूलने की समस्या का घरेलू उपचार करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन किया जाता है। लहसुन को भूनकर इसमें शहद की थोड़ी मात्रा मिलाए उसके बाद इसका सेवन करें। इससे पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।

मेथी: एक चम्मच मेथी को पानी में अच्छी तरह 5-7 मिनट तक उबालें और फिर छानकर इसके बीज को अलग करें। इसे हल्का गुनगुना करें और फिर इस पानी का सेवन करें। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह प्रभावी है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें  

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )