पाचन क्रिया को गड़बड़ी से कैसे बचाएं | Daily Health Tip | Aayu App

“नवरात्रि में व्रत के दौरान आपकी पाचन क्रिया पूरी तरह से गड़बड़ हो सकती है। ऐसे में गुनगुना पानी पियें, यह आपके पाचन को ठीक करने में मददगार होता है। “
” During Navratri Fast, your digestive system may not work properly. In this case, drink lukewarm water as it helps in proper digestion. “
Health Tip for Aayu App
आंतें हमारे पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, बड़ी और छोटी दोनों आंतें हमारे पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाती हैं। आंतें स्वस्थ और पौष्टिक चीजें निकालती हैं और हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर करती हैं। सही तरीके से काम करने के लिए आंतों को स्वस्थ रखें, नहीं तो खाना पचने में समस्या हो सकती है और पेट सम्बंधित रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।
फाइबर ज्यादा लें: आहार में उच्च फाइबरयुक्त आहार को शामिल करें, यह आसानी से पच जाता है, और आंतों को सक्रिय भी रखता है। फैटयुक्त खाद्य पदार्थो से दूर रहें, नहीं तो इससे कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती है। इसकी जगह फाइबर युक्त संतुलित खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें। सब्जियाँ, फल, अनाज और नट्स में मौजूद फाइबर आपकी आंतों को ठीक तरह से कार्य करने में मदद करते हैं।
पानी पिएँ: पानी पीने के कई फायदे हैं, इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता हैं साथ ही यह अपनी आंतों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप फाइबर ज्यादा मात्रा में लेते हैं और इसके साथ पर्याप्त पानी नहीं पीते तो आपकी आंतों को नुकसान हो सकता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
ज्यादा ना खाएं: भूख से ज्यादा खाने से कई तरह की स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा खाने से ना केवल वजन बढ़ता है साथ ही इससे हमारी आंतों की सक्रियता भी कम हो जाती है, क्योंकि ज्यादा खाने को पचाने में आंतों को ज्यादा मेहनत करना पड़ती है।
व्रत में ध्यान रखने वाली बातें:
- व्रत के दौरान अगर आपको भूख ज्यादा लगती है तो इससे राहत पाने के लिए प्रतिदिन सुबह नींबू-पानी में शहद मिलाकर पिएँ।
- कब्ज की समस्या से बचने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके लिए फ्रूट चाट या एक जैसी सब्जियों के स्टीम्ड सैलेड का सेवन करें।
- लो फैट मिल्क और दही का सेवन करें।
- व्रत की थाली के नाम पर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षक ढंग से सर्व किए जाते हैं, पर व्रत के खाने में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है।
- नवरात्र के दौरान कार्ब्स, फैट और प्रोटीन की सही मात्रा लेनी जरूरी है। डाइट में कमी या अत्यधिक भोजन, दोनों ही शरीर के लिए सही नहीं हैं। नौ दिनों के व्रत में अगर डाइट कंट्रोल के साथ-साथ व्यायाम भी शामिल करें तो वजन कम करने में आसानी होती है। 45 मिनट की एरोबिक्स और 15 मिनट की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज नवरात्र के दिनों में स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
- अगर आपको एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या है तो लंबे समय तक खाली पेट ना रहें। हर घंटे थोडा-थोडा जरूर खाएं।
- डायबिटीज से ग्रस्त लोग साबूदाना, सिंघाडे का आटा, शकरकंद, आलू और अरबी खाने से बचें। फलों में केला और चीकू शामिल ना करें। संतरा, मौसमी और अंगूर जैसे सिट्रस फ्रूट्स आप ले सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.
फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें