fbpx

अगर आपको है ये बीमारियां तो लहसुन का सेवन ना करें | Daily Health Tip | 01 July 2020 | AAYU App

अगर आपको है ये बीमारियां तो लहसुन का सेवन ना करें | Daily Health Tip | 01 July 2020 | AAYU App

लहसुन का सेवन करना वैसे तो लाभकारी है लेकिन अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है तो आप लहसुन के ज्यादा सेवन से बचें। लहसुन आपका ब्लडप्रेशर कम कर सकता है।

Consuming garlic can be beneficial for your health, but if you have blood pressure issues then you should avoid it. Garlic can lower your blood pressure.

Health Tips for Aayu App

लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर परिस्थति में आपके लिए लाभकारी ही रहें। इसलिए आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि किन परिस्थतियों में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

जब हीमोग्लोबिन कम हो: अगर आपके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो लहसुन का सेवन आपके लिए ठीक नहीं है। इसका कारण है हीमोलाइटिस एनीमिया, जो लहसुन के अधिक सेवन के कारण आपको अपनी चपेट में ले सकता है।

ब्लडप्रेशर: ब्लडप्रेशर की समस्या, खासतौर पर लो ब्लडप्रेशर की शिकायत होने पर आपको लहसुन का सेवन कम कर देना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए। लहसुन ब्लडप्रेशर को कम कर सकता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी समस्याओं का घर बैठे पाएं समाधान, अभी परामर्श लें 👇🏽

consultation

गर्भावस्था: अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको लहसुन का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। लहसुन की प्रकृति गर्म होती है और इसका अधिक सेवन गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है।

गर्भनिरोधक का इस्तेमाल: अगर आप महिला हैं, और गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं तब भी आपके लिए लहसुन का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल यह दोनों मिलकर शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा करते है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

अल्सर: अगर आपको पेट में अल्सर की समस्या है, तब आपके लिए लहसुन का सेवन बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए लहसुन का सेवन करने से परहेज करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )