National Refreshment Day: खुद को ताजगी भरा कैसे रखें

जैसा आप जानते है खुद को आप ताजगी भरा तब ही महसूस करेंगे जब आप अंदर से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
खुद को स्वस्थ महसूस रखने के लिए सुबह ताजगी भरी होनी चाहिए। आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें जिससे आप खुद को ताजगी भरा महसूस करेंगे।
खुद को फ्रेश रखने के तरीके:
सुबह जल्दी उठे: यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है और खुश रखना चाहते है तो आप समय से सोएं और सुबह थोड़ा जल्दी उठे इससे आपका मन ताजगी से भरपूर रहेगा और दिनभर आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
संतुलित आहार: अगर आप अपने भोजन को ही दवा समझ लेंगे तो आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने आहार में नियमित रूप से संतुलित और पोषक भोजन ही खाएं। इससे ना केवल आप बीमारियों से बचेंगे बल्कि ऊर्जावान भी बने रहेंगे। अपने भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और तरल पदार्थो को उचित मात्र में शामिल करें।
तनाव ना लें : तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं होता। उसके बाद भी लोग इतना तनाव लेते है कि बीमार पड़ जाते है। तनाव लेने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि कई बीमारियां होने का खतरा होता है।
व्यायाम: यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है तो आप रोजाना व्यायाम करें ताकि आप फिट रह सके और दूसरों को प्रोत्साहित करें।
पूरी नींद ले: यदि आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते है तो अपनी नींद जरूर पूरी करें। स्वस्थ रहने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद ले सकते है। हर व्यक्ति के शरीर में नींद की बायोलॉजिकल क्लॉक होती है। जब यह क्लॉक असंतुलित होती है तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए टाइम पर सोएं।
पानी का ज्यादा सेवन करें: दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पिएँ क्योंकि पानी पीने से आपका दिमाग फ्रेश महसूस करता है। इससे आपको पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है और आपका पाचन तंत्र मजबूत रखता है।
रोजाना नहाएं: यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो कम से कम दिन में एक बार ज़रूर नहाएं। इससे आपके शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी नहीं होती। गर्मी के मौसम में एक बार सुबह और एक बार शाम को नहा ले इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
सकरात्मक रहे: यदि आप हमेशा निराश रहते है और नकारात्मक भाव रखते है तो यह आपको बीमार रख सकता है।
अगर आप ताजगी भरा दिन चाहते है तो आप खुद को बेहतर बनाएं। अपने आप को ताजगी भरा महसूस करने के लिए आप खुद को बेहतर बनाएं और खुद को समझें।
खुद ताजगी भरा कैसे महसूस करें:
स्वयं से प्यार करें: खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपका स्वस्थ रहना। अपने शरीर के अच्छे से देखभाल करे और स्वस्थ रहें। खुद को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ शरीर रखें।
अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए अच्छा भोजन करें और हर रोज व्यायाम करें। शराब सिगरेट का नशा करने से बचें।
अपने आपको पहचाने: खुद को समझे और पहचाने। जब आप एक बार यह पता लगा लोगे कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हो तो आपका खुद को बेहतर बनाना बहुत आसान हो जाएगा।
अगर आप अपने असली रूप को पहचान लोंगे तो आपकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी और आप एक बेहतर जिंदगी जी पाओगे।
खुद पर भरोसा करें: आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। आपको विश्वास होना चाहिए कि आपका कल आज से बेहतर होगा। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप कुछ भी कर सकते हो।
ऐसा कोई काम नहीं जिसे आप नहीं कर सकते है, ऐसी कोई पुस्तक नहीं जिसे आप नहीं पढ़ सकते। आपका आत्मविश्वास आप को बेहतर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है।
नकारात्मक चीजों से बचें: खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नकारात्मक चीजों से बचें और ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रहने की कोशिश करें।
बुरी संगति से बचें, बुरे लोगों से बचें, बुरी आदतों से बचें, बुरा व्यवहार करने से बचें, बुराइयों से बचें। ऐसी सभी चीजों से बचें जो आपको सही नहीं लगती और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
अपनी गलतियों को स्वीकारें: इंसान को अपनी गलती माननी चाहिए। दूसरों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करें और बहस ना करें। सरल व्यवहार करें और सब के साथ मिलजुल कर रहें।
हमेशा सीखते रहें: हमेशा सीखते रहें, बड़ा हो या छोटा सीख आप किसी से भी सकते है। सीखना अच्छी बात है, आप जितना ज़्यादा सीखोगे उतना ही बेहतर बनोगे।
आप अपने सीनियर से पुंछ कर सीख सकते है। आप अपने माँ-बाप या किसी बड़े से भी सीख सकते है।
आत्मनिर्भर बनें: जो लोग अपने जीवन को नियंत्रण में रखना चाहते है वो ये समझें कि उन्हें अपना लक्ष्य पाने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर होना, बहुत अच्छी बात है।
अपना काम खुद करें काम के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों को परेशान ना करते हुए खुद पर निर्भर रहना आपको एक बेहतर इंसान बनाता है।
अपने लक्ष्य को पहचानें: एक बेहतर इंसान बनने के लिए आपको बाकी लोगों की तरह इधर उधर ना भटक कर अपने लक्ष्य को पहचान कर उसे पूरा करने में लग जाना चाहिए।
उतना ही बोले जितनी जरूरत हो। जरूरत से ज्यादा बोलना आदमी की अहमियत कम करता है। जैसे-जैसे आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ोगे, दुनिया आपको अच्छा बताना शुरू कर देगी।
समय बर्बाद ना करें: जो वक्त गुजर चुका है वह दोबारा नहीं आएगा। आपको समय की कीमत मालूम नहीं है तो आप कभी भी बेहतर इंसान नहीं बन सकते या खुद को बेहतर नहीं कह सकते है।
समय की कद्र करें और अपना हर काम समय पर करें। आलसी ना बने और कल के भरोसे ना रहें। समय की कदर एक बेहतर इंसान बनाएं।
दूसरों का सम्मान करें: एक अच्छे आदमी की पहचान सबकी इज्जत करना है। किसी के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता और छोटा हो या बड़ा सभी के साथ इज्जत से पेश आएं।
गर्मी में ताजगी भरा कैसे रहें:
- ताजा खाना खाएं और स्वस्थ रहें। गर्मियों में तुरंत पकाया हुआ भोजन ही करें, क्योंकि इस मौसम में सब्जी, दालें जल्दी खराब हो जाती है। सुपाच्य भोजन करें और गरिष्ठ भोजन से दूर रहें।
- सुबह उठने के एक-डेढ घंटे के भीतर कुछ ना कुछ अवश्य खा लें या फिर ग्रीन टी लें। देर तक बिना खाए रहने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। थोडी-थोडी देर में खाने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ करें।
- गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन कम करें। कैफीन से शरीर में डिहाइड्रेशन बढता है। इसके बजाय जूस, आइस-टी, दही, लस्सी, छाछ, सत्तू, नींबू-पानी, आम पना, शर्बत, नारियल पानी, गन्ने के रस को अपनी डाइट में शामिल करें।
- घर में हर समय ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल के अलावा पुदीना और आम पना अवश्य रखें।
- ठंडे पेय पदार्थ से दूर रहें। अत्यधिक ठंडे खाद्य या पेय पदार्थ पाचन क्रिया के अलावा शरीर के नेचुरल कूलिंग सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव डालते है।
- सुपाच्य व हल्की सब्जियां गर्मियों में अच्छी है। गाजर, टमाटर, पालक, खीरे के अलावा पानी से भरपूर लौकी-तोरई जैसी सब्जियां कम कैलोरी वाली होती है, साथ ही इनसे एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है। इनमें गर्मी से लडने की ताकत होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐप डाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है।