MedCords

Loose Motion | लूज़ मोशन या दस्त कैसे बन सकते है ख़तरा, जानें!

लूज मोशन

कई बार हमें खाने में अनियमितता या कई अन्य वजहों से लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त की शिकायत हो जाती है। दस्त वैसे तो सुनने में एक सामान्य समस्या लगती है किन्तु इसका अधिक समय तक रहना घातक भी हो सकता है। खासतौर पर छोटे बच्चो में ये समस्या जानलेवा तक हो सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार हर साल 5 साल से कम उम्र के  5,25,000 बच्चे डायरिया या उलटी-दस्त से मौत का शिकार होते हैं। ये आंकड़े डराने वाले हैं। साथ ही विश्व स्तर पर लगभग हर साल 17 करोड़ बच्चे इसके शिकार होते हैं। बड़ों में भी ये समस्या बहुत आम है। बदलते खान-पान व सफाई की अनदेखी से बहुत आसानी से ये बिमारी आपको पकड़ सकती है।

मेडकॉर्ड्स डॉक्टर के अनुसार लूज़ मोशन (Loose Motion) में पतले शौच के साथ कई अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं जैसे:

लूज़ मोशन (Loose Motion) अथवा दस्त में बहुत ज़्यादा मात्रा में पानी निकलने से डिहाइड्रेशन या पानी की कमी हो जाती है जिसको यदि समय पर उपचार नहीं किया जाए तो बहुत ज़्यादा तकलीफदेह हो सकता है। लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त, शरीर में पानी व लवण (salt) की कमी कर देता है।

लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त के कई कारण हो सकते हैं:

किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए आज ही “Aayu” ऐप डाउनलोड करें

फूड पाइज़निंग (Food Poisoning): संक्रमित या दूषित भोजन से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है। ये दस्त की मुख्य वजहों में से एक होती है। अतः हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें।

असंयमित भोजन: कई बार हम अधिक मसालेदार या मीठा खा लेते हैं व ज़रूरत से ज़्यादा खाने के फलस्वरूप हमें दस्त की शिकायत हो जाती है।

जीवाणु संक्रमण (Bacterial Infection): बैक्टीरियल इंफेक्शन द्वारा भी दस्त हो सकते हैं साथ ही कई तरह के वायरस जैसे रोटावायरस, नोरोवायरस, एस्ट्रोवायरस भी दस्त के कारण हो सकते हैं।

तनाव: कई बार तनाव, परेशानी या डर से होर्मोन्स पर तनाव पड़ता है जिससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इससे भी लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त लग सकते हैं।

लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त रोकने के घरेलु उपाय:

मेडकॉर्ड्स (MedCords) डॉक्टर के अनुसार परेशानी के अधिक समय तक रहने पर आप चिकित्सक को दिखाएं। शुरूआती स्तर पर कई घरेलु तरीकों से लूज़ मोशन पर काबू पाया जा सकता है।

1.ओ.आर.एस. (ORS):

दस्त होने पर सबसे पहले शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा करने के लिए ORS ज़रूर लेना चाहिए। ओआरएस यानि ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन दस्त को रोकने में मदद करता है और निर्जलीकरण/डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा आप नमक और चीनी का घोल भी ले सकते है।

2. नींबू पानी:

अगर आपके पास ओआरएस नहीं है तो आप नमक-शक्करयुक्त नीम्बू पानी भी ले सकते हैं। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

3.  केला:

स्टार्चयुक्त केला खाने से लूज़ मोशन को रोका जा सकता हैं। दही के साथ केला लेने से भी दस्त रोके जा सकते हैं क्योकि दही में लेक्टिक एसिड होता है जो संक्रमण करने वाले जीवाणुओं को मार देता है।

4. अनार

अनार दस्त रोकने के लिए अच्छा उपाय है। लूज़ मोशन से हुई कमज़ोरी या डिहाइड्रेशन को इससे दूर किया जा सकता है।

5. साबुदाना:

साबुदाने को दस्त में राहत के लिए कारगर उपाय माना जाता है। इससे पाचन मज़बूत होता है। इसको पानी में भिगो के उस पानी को दिन में 4-5 बार पीने से लूज़ मोशन (Loose Motion) में राहत मिलती है।

6. सरसों के बीज:

सरसों के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सरसों के बीज को पानी में एक घंटे भिगो कर उस पानी को पीने से दस्त में राहत मिलती है।

7. मेथी:

मेथी के जीवाणुरोधी गुण लूज़ मोशन में फायदा देते हैं। 2 चम्मच मेथी पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलेगा।

8. चाय पत्ती:

चायपत्ती भी दस्त रोकने का कारगर उपाय है। छोटी चम्मच पिसी हुई चायपत्ती पानी से लेने पर दस्त रोकने में मदद करती है।

SORE THROAT | गले की ख़राश से ना हो परेशान – जानिये उपचार

इस तरह के कुछ घरेलु उपाय लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त में मदद कर सकते हैं। लूज़ मोशन ना हो उसके लिए भी हम कुछ तरीके अपना सकते हैं जैसे:

इस तरह के घरेलु उपायों व तरीकों से आप लूज़ मोशन (Loose Motion) या दस्त पर काबू पा सकते हैं। दस्त नहीं रुकने की अवस्था में तुरंत किसी चिकित्सक को दिखाएं व उचित इलाज लें।

आयु है आपका सहायक

अगर आपके घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है या उसकी बीमारी घरेलू उपायों से कुछ समय के लिए ठीक हो जाती है, लेकिन पीछा नहीं छोड़ती है तो आपको तत्काल उसे डॉक्टर से दिखाना चाहिए. क्योंकि कई बार छोटी बीमारी भी विकराल रूप धारण कर लेती है. अभी घर बैठे स्पेशलिस्ट डॉक्टर से “Aayu” ऐप पर परामर्श लें . Aayu ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई बटन पर क्लिक करें.