ये एक नई सोच प्रगति और बदलाव का दौर है। ऐसा समय जब महिलाएं भी हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। बच्चों की देखभाल से लेकर ऑफिस तक का सफ़र बखूबी निभा रही हैं। ऐसे में इस महिला दिवस पर आयु संकल्प ले रहा है स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं सशक्त और सही जानकारी महैया कराने का , जिससे उनके कदम आगे बढ़ने से डगमगाएं नहीं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज हम पको स्वस्थ्य रहने के 5 ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपके लिए बहुत जरूरी है। इस टिप्स को हर महिला को फॉलो करना चाहिए।
1. पीरियड्स
पीरियड्स यानी माहवारी से संबंधित स्वास्थ्य की परेशानियां ज्यादा हैं। किशोरावस्था से ही असामान्य बाल विकास, पीएमएस, अत्यधिक प्रवाह, देरी या जल्दी अवधि के रूप में मुद्दों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। यकीन कीजिये, इन समसयाओं से कई महिलाओं को गुज़ारना पड़ता है। एक बार अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें और डॉक्टर की मदद से आप इन मुद्दों के साथ निपटें।
विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी समस्याओं का घर बैठे पाएं समाधान, अभी परामर्श लें 👇🏽

2. अपनाएं स्वस्थ खान-पान
कामकाजी महिलाएं अक्सर खाने को नज़रअंदाज़ करती हैं। जबकि उन्हें उचित संतुलित आहार की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में कैलोरी और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा है। आपके आहार में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज की पर्याप्त मात्रा जरुरी है। विटामिन बी 6, बी 12, डी 3, फोलेट, आयरन और कैल्शियम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से कुछ हैं। कभी सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।
3. एक्सरसाइज से खुद को रखें फिट
दुनिया की भाग-दौड़ से शिदत करने के साथ साथ, अपने शरीर को फिट रखना भी बहोत जरूरी है। दैनिक रूप से कम से कम आधा घंटा कसरत करना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, आप चीज़ों का मिश्रण भी कर सकते हैं। जुम्बा और एरोबिक्स जैसे ऐसे कई कार्यक्रम हैं, जिनसे कसरत करने के साथ साथ मस्ती भी होती है। आप भी कोई खेल या नृत्य जैसे किसी शोंक को विकसित कर सकते हैं जिससे मस्ती के साथ साथ आपकी सेहत भी बुलंद रहे।
4. सुंदरता का भी रखें ध्यान
खूबसूरत दिखने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये सब करती हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हेल्दी स्किन और बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते ही हैं साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ता है।
5. नियमित करें स्वास्थ्य परीक्षण
कैंसर तेजी से महिलाओं के बीच मौत का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। लेकिन शुक्र है कि आप के स्वास्थ्य की निगरानी में मदद करने के लिए कई टेस्ट उपलब्ध है। हर औरत को नियमित रूप से एक मैमोग्राफी और एक पैप स्मीयर, स्तन या गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए ज़रूर करवाना चाहिए।
- त्वचा में निखार लाएगा विटामिन सी, जानें इसके फायदे
- हरी सब्जियां खाने के फायदे जानें और खुद को रखें फिट
- 🏃 व्यायाम करने के फायदे और इसके प्रकार | DAILY HEALTH TIP | 10 FEBRUARY 2020 | AAYU APP
- गर्मियों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल | DAILY HEALTH TIP | 28 FEBRUARY 2020 | AAYU APP
- PROTECT YOUR SKIN FROM HOLI COLORS | कैसे बचाएं अपनी त्वचा को होली के रंगों से? जानें!
- SKIN CARE | दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये 10 आदतें
- एलोवेरा: चेहरे की चमक के लिए घरेलू समाधान | DAILY HEALTH TIP | 3 FEBRUARY 2020 | AAYU APP
- विटामिन ई के स्रोत, फायदे और नुकसान | DAILY HEALTH TIP | 23 FEBRUARY 2020 | AAYU APP
आयु है आपका सहायक
कोरोना वायरस को लेकर इंटरनेट पर फैली तमाम तरह की अफ़वाहों के बीच आप इस वायरस से संबंधित जानकारी के लिए आयु ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है। ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
