fbpx

International Women’s Day: महिलाएं इन 5 उपायों से खुद को रखें फिट और स्वस्थ

International Women’s Day: महिलाएं इन 5 उपायों से खुद को रखें फिट और स्वस्थ

International Women’s Day 2021: ये एक नई सोच प्रगति और बदलाव का दौर है। ऐसा समय जब महिलाएं भी हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। बच्चों की देखभाल से लेकर ऑफिस तक का सफ़र बखूबी निभा रही हैं। ऐसे में इस महिला दिवस (International Women’s Day) पर आयु संकल्प ले रहा है स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं सशक्त और सही जानकारी महैया कराने का , जिससे उनके कदम आगे बढ़ने से डगमगाएं नहीं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज हम आपको स्‍वस्‍थ्‍य रहने के 5 ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जो आपके लिए बहुत जरूरी है। 

1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम (international women’s day 2021 theme)

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम  ‘Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world’ (“महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना”) रखी गई है। यह थीम COVID-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को समर्पित करती है।

2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य है (Objective to celebrate international women’s day)

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना,
  • महिलाओं की उपलब्धियों की पहचान करना,
  • महिला केंद्रित संस्थाओं के लिए धन एकत्र करना ताकि महिलाओं की स्थिति को सुधारा जा सके,
  • महिलाओं को समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना,
  • महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर योजनाएं तैयार करना, आदि।

आइए अब जानते हैं महिलाओं के स्‍वस्‍थ्‍य रहने के 5 आसान उपाय-

1. पीरियड्स के दौरान खाएं ये चीजें 

  • ज्यादा मीठी चीजें ना खाएं
  • नॉनवेज ना खाएं
  • अंकुरित अनाज को डाइट में शामिल करें
  • चाय-कॉफी ना पिएं
  • फाइबर युक्‍त चीजों का सेवन करें

पीरियड्स यानी माहवारी से संबंधित स्वास्थ्य की परेशानियां ज्‍यादा हैं। किशोरावस्‍था से ही असामान्य बाल विकास, पीएमएस, अत्यधिक प्रवाह, देरी या जल्दी अवधि के रूप में मुद्दों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है।

यकीन कीजिये, इन समसयाओं से कई महिलाओं को गुज़ारना पड़ता है। एक बार अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें और डॉक्टर की मदद से आप इन मुद्दों के साथ निपटें।

2. अपनाएं स्वस्थ खान-पान

कामकाजी महिलाएं अक्सर खाने को नज़रअंदाज़ करती हैं। जबकि उन्हें उचित संतुलित आहार की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में कैलोरी और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा है। आपके आहार में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज की पर्याप्त मात्रा जरुरी है। विटामिन बी 6, बी 12, डी 3, फोलेट, आयरन और कैल्शियम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से कुछ हैं। कभी सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।

3. एक्सरसाइज से खुद को रखें फिट

दुनिया की भाग-दौड़ से शिदत करने के साथ साथ, अपने शरीर को फिट रखना भी बहोत जरूरी है। दैनिक रूप से कम से कम आधा घंटा कसरत करना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, आप चीज़ों का मिश्रण भी कर सकते हैं। जुम्बा और एरोबिक्स जैसे ऐसे कई कार्यक्रम हैं, जिनसे कसरत करने के साथ साथ मस्ती भी होती है। आप भी कोई खेल या नृत्य जैसे किसी शोंक को विकसित कर सकते हैं जिससे मस्ती के साथ साथ आपकी सेहत भी बुलंद रहे।

4. सुंदरता का भी रखें ध्यान

खूबसूरत दिखने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये सब करती हैं। इससे आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ता है। हेल्‍दी स्किन और बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते ही हैं साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ता है।

5. नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण करें

कैंसर तेजी से महिलाओं के बीच मौत का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। लेकिन शुक्र है कि आप के स्वास्थ्य की निगरानी में मदद करने के लिए कई टेस्ट उपलब्ध है। हर औरत को नियमित रूप से एक मैमोग्राफी और एक पैप स्मीयर, स्तन या गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लक्षण का पता लगाने के लिए ज़रूर करवाना चाहिए।

आयु ऐप है आपका सहायक

दोस्तों अब तो आप को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) कब और क्यों मनाया जाता है, तथा इसका उद्देश्य और थीम भी पता चल गया होगा। अगर आपको इंटरनेशनल वूमेंस डे (Information About Women’s Day in Hindi) के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें। किसी भी स्वास्थ्य परेशानी का घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श पाने के लिए www.aayu.app पर विजिट करें। 

ये भी पढ़ें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )