शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व | Daily Health Tip | 27 April 2020 | AAYU App
“खाने को सही तापमान पर पकाएं। ज़्यादा पकाने से उसके अंदर के पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते है। हमेशा ढका हुआ और ताजा भोजन खाएं। “
” By over-cooking, the nutritional elements inside food gets destroyed. Always eat covered food and fresh food. “
Health Tips for Aayu App
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे सारे पौष्टिक तत्त्व मौजूद हों। इनमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ताजे फल व मेवे आते है। स्वस्थ शरीर के लिए इन आहारों का सेवन जरूर करें।
शरीर के लिए कुछ आवश्यक तत्व:
इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: – मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट शामिल है, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जबकि विटामिन और खनिज माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं। इन पांच के अलावा शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व में पानी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
कार्बोहाइड्रेट: कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स जिसका सेवन लोग इसलिए नहीं करते क्योंकि वह मानते है कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। असल में, शरीर के कार्य के लिए कार्ब्स आवश्यक है। कार्ब्स में ग्लूकोज होता है जो आपके दिमाग और शरीर के लिए ईंधन के रूप में काम करता है। कार्ब्स आपके शरीर में आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central Nervous System) और मस्तिष्क (Mind) को ईंधन देता है, और रोग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान भी करता है। आपको काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। आप साबुत अनाज, सब्जियां और फलों से कार्ब्स हासिल कर सकते है।
प्रोटीन: अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन आवश्यक है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है। प्रत्येक कोशिका, हड्डी, त्वचा और बालों के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। प्रोटीन में एमिनो एसिड नामक छोटे बिल्डिंग ब्लॉक शामिल होते है। ये कोशिकाओं के निर्माण खंड है। मांस, मछली और अंडा आवश्यक अमीनो एसिड के अच्छे स्रोत है। आप बीन्स, सोया, नट्स और कुछ अनाज से प्रोटीन प्राप्त कर सकते है।
फैट: फैट या वसा को अक्सर बुरा माना जाता है, लेकिन स्वस्थ वसा आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वसा आपके शरीर के कई कार्यों जैसे विटामिन और खनिज का अवशोषण, कोशिकाओं के निर्माण और मसल्स मूवमेंट में बहुत ही जरूरी है। वसा में कैलोरी सबसे ज्यादा पायी जाती है, लेकिन यह कैलोरी आपके शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है।
खनिज: खनिज या मिनरल्स एक और आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसमें सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक और फास्फोरस शामिल है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों और नर्व फंक्शन और ब्लड सर्कुलेशन के लिए आवश्यक है। शरीर के कैल्शियम का 99 प्रतिशत हड्डियों और दांतों में पाया जाता है। कैल्शियम आप डेयरी उत्पाद, पत्तेदार सब्जियों और मछली से प्राप्त कर सकते है। आयरन आपकी लाल रक्त कोशिकाओं और हार्मोन निर्माण में सहायता करता है, जबकि जिंक आपकी इम्यूनिटी सिस्टम और घाव भरने का काम आता है।
विटामिन: बीमारी से बचने और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन महत्वपूर्ण है। शरीर को अपना कार्य करने के लिए इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। 13 आवश्यक विटामिन है जिन्हें शरीर को ठीक तरह से काम करने की आवश्यकता होती है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई आदि शामिल है। प्रत्येक विटामिन शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी होने से स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारी हो सकती है। स्वस्थ दृष्टि, त्वचा और हड्डियों के लिए विटामिन आवश्यक है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते है जो फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम कर सकते है। विटामिन सी जैसे विटामिन इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देते है और शरीर को ठीक करने में सहायता करते है। विटामिन के लिए आप फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
पानी: खुद को हाइड्रेटेड रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। जीवित रहने के लिए पानी जरूरी है, क्योंकि मानव शरीर का 60 प्रतिशत भाग पानी से ही बना है। पानी के बिना कई तरह की गंभीर बीमारी आपको हो सकती है, यहां तक की व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यह हर कोशिका के लिए एक आवश्यक तत्व है। हाइड्रेटेड रहने के लिए, पूरे दिन पानी पीएं। इसके अलावा आप उन फल और सब्जियों का सेवन कीजिए जिसमें पानी अधिक मात्रा में हो। कॉफी तथा कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ से भी आप दूरी बनाएं जो आपको डिहाइड्रेट करते है।
फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें
App is good but it should have english language