fbpx

घर में खुद को एक्टिव कैसे रखें | Daily Health Tip | 17 April 2020 | AAYU App

घर में खुद को एक्टिव कैसे रखें  | Daily Health Tip | 17 April 2020 | AAYU App

शारीरिक गतिविधियां, प्रतिरोधक क्षमता की कोशिकाओं और एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ावा देती है। इसके लिए आप घर पर ही तेज चल सकते है।

Physical activities increase production of immune system cells and antibodies. For this, you can do brisk walk at home.

Health Tips for Aayu App

किसी भी महामारी से निपटने के लिए इस समय सबसे जरूरी है कि खुद का और अपनी फैमिली के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। होम क्‍वारंटाइन महामारी से बचने का तरीका है। घर में रहने के कारण आप कोई भी एक्टिविटी नहीं कर पाते है। जिसकी वजह से आप मोटापे का शिकार हो सकते है।

विश्व स्वास्थ्य संगंठन (WHO) ने कहा है कि प्रत्येक दिन एक बच्चे को 1 घंटे और युवा को करीब 30 मिनट शारीरिक एक्टिविटी करनी चाहिए। 

ऑनलाइन एक्सरसाइज क्लास लें: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश की जिम बंद कर दी गई है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए आप ऑनलाइन क्लास ले सकते है। आप अपने जिम ट्रेनर से ऑनलाइन क्लास ले सकते है या फिर दूसरे चैनल की मदद से घर में ही उनके दिशानिर्देशों का पालन करके एक्सरसाइज कर सकते है। 

गाने के साथ डांस करें: खुद को फिट रखने का यह बहुत ही अच्छा तरीका है। इससे आपको मानसिक के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस मिलेगी। इसके लिए आप अपने मनपसंद गाने को किसी अच्छी सी जगह देखकर चलाएं और डांस करें।

खेलें एक्टिव वीडियो गेम: अगर आपको गेम खेलना पसंद है तो आप आइसोलेशन के दौरान खेल सकते है।

रस्सी कूद: घर पर आप रस्सी कूद सकते है। यह बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इससे आपका पूरा शरीर फिट रहेगा। 

करें मसल्‍स स्‍ट्रेंथ और बैलेंस ट्रेनिंग: मसल्‍स स्‍ट्रेंथ और बैलेंस ट्रेनिंग के लिए आपको जिम के उपकरण की जरूरत नहीं है। अपने ट्रेनर से पूछे कि घर में कौन-कौन सी चीजों का इस्तेमाल करके आप ऐसा कर सकते है। 

खुद को आइसोलेशन में कैसे रखें:

केवल एक कमरे में रहें: आपको अपने  लिए एक कमरा चुन लेना चाहिए, जिसके साथ में टॉयलेट अटैच हो। इस कमरे और टॉयलेट का इस्तेमाल आपके अलावा कोई और नहीं करेगा। कोई भी बाहरी शख्स आपसे मिलने नहीं आएगा।

हमेशा सर्जिकल मास्क लगाए रखें और हर 6 से 8 घंटे में उसे बदलें। इनका दोबारा इस्तेमाल ना करें। किसी और को इसे छूने न दें।

एक ही शख्स संपर्क करे: अगर घर के किसी सदस्य का आपके कमरे में आना जरूरी है तो वह आपसे एक मीटर से तीन मीटर तक दूर रहे। घर का कोई एक सदस्य तय कर लें, केवल वही आपसे संपर्क करे।

जो सदस्य आपके कमरे में आए वह मास्क और सर्जिकल दस्ताने पहने हुए रहे। अपने शरीर का कोई अंग ऐसी चीजों पर न छुएं जो आपने छुई हों। दस्ताने उतारने के बाद साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं।

परिवार के अन्य सदस्य: बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिला को जितना हो सके दूर रखें। आपकी इस्तेमाल की गई चीजों के संपर्क में उन्हें नहीं आना चाहिए।

घर के हर सदस्य को बार-बार अपने हाथ साबुन से धोने चाहिए। जरूरत पड़ने पर हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल भी करें। सभी जरूरी निर्देशों को पालन करें।

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )