MedCords

Mental Health: कैसे रखें खुद को मानसिक रूप से मजबूत | Daily Health Tip | Aayu App

मानसिक स्वास्थ्य

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना शुरू करें।

To stay mentally healthy, start doing physical activities.

Health Tip for Aayu App

अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो आप शारीरिक रूप से भी खुद को सेहतमंद महसूस कर पाएंगे। अगर हम मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ और मजबूत महसूस कर रहे हैं, तो आसपास की गतिविधियों को भी सहजता के साथ संपन्न करते है।

आज के समय में खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना एक चुनौती से कम नहीं है। खुद को शांत रखना, किसी बात को ज्यादा ना सोचना मन से स्ट्रॉन्ग रहने के लिए जरूरी है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें:

शरीर का ध्‍यान रखें: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। स्वस्थ शरीर रखने के लिए आपको अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप हेल्दी भोजन का सेवन करें और खूब पानी पिएं। इसके अलावा व्यायाम करें और पूरी नींद लें। धूम्रपान ना करें।

सकारात्‍मक लोगों के साथ समय बिताएं: ऐसे लोगों के साथ अधिक समय बिताएं जो सकारात्मक सोच के हों। जो लोग सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं, वो लोग अधिक स्वस्थ रहते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें और अच्छा सोचें।

दूसरों की सहायता करें: हर व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि वह जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करें। अपनी ऊर्जा से दूसरों की मदद करें। खुश रहना आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

तनाव को दूर रखें: आज के समय में हर किसी की जिंदगी में तनाव है। जिस वजह से हम शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। इसलिए हमें तनाव को दूर करना चाहिए। तनाव से छुटकारा पाना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए हमें नियमित रूप से व्यायाम करना, खेलना, टहलना आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

शांत रहें: जीवन में शांत रहने के लिए ध्यान और योग करें। यह आपको मानसिक रूप से शांत रखता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। शांत रहने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है। इसके चलते आपके जीवन में अधिक तकलीफें नहीं होती।

लक्ष्‍य तय करें: अपनी जिंदगी में लक्ष्य ज़रूर तय करें। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्या-क्या करना है यह भी सुनिश्चित करें। इसके लिए व्‍यावहारिक तरीका अपनाएं। ऐसे आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

जरूरत पड़ने पर मदद लें: जिंदगी में कई बार पेरशानी आती है, इसके लिए हमें कभी-कभी दूसरों की जरूरत पड़ती है। ज़रुरत पड़ने पर हमें बिना संकोच किए मदद लेनी चाहिए। इससे काफी हद तक हमारी परेशानी कम हो जाती है और यह हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखते है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें