fbpx

पेट के कीड़े दूर करने के घरेलू उपाय | Daily Health Tip | Aayu App

पेट में कीड़ें होने की समस्या वैसे तो आमतौर पर बच्चों में देखी जाती है लेकिन यह बड़ों को भी हो सकती है। ऐसे समय में नमकीन खाना, आलू, बेसन आदि चीज़ों को ना खाएं।

Worms in the stomach are common amongst children but there is a possibility that this condition also develops in adults. One should avoid namkeen, potatoes, gram flour, and more such edibles in this situation.

Health Tips for Aayu App

पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। आमतौर पर यह छोटे बच्चों में ज्यादा देखी जाती है लेकिन बड़ों को भी यह हो सकता है। आज हम आपको पेट के कीड़े होने के कारण और इससे बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।

अगर आपके मल त्याग करने पर मल में छोटे सफ़ेद कीड़े निकलते है, या फिर मल त्याग मार्ग पर खुजली की समस्या होती है तो यह पेट में कीड़े होने का रोग हो सकता है। पेट के कीड़े बढ़ जाने पर पेट दर्द की समस्या हो सकती है। कई बार हम इस समस्या को अनदेखा कर देते है जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है।

हमारा शरीर काफी जटिल चीज़ों से बनता है। शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए सही खान-पान एवं व्यायाम बहुत जरूरी है। शरीर में ऊर्जा के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है। खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। और एनर्जी से शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते है। इस प्रणाली में किसी भी तरह की परेशानी आने पर पेट में कीड़ों की समस्या हो सकती है।

पेट में कीड़े होने के लक्षण:

  • व्यक्ति का सोते समय दाँत पीसना
  • नाक में खुजली होना
  • मल में सफ़ेद कीड़े दिखना
  • त्वचा में रूखापन आना
  • जीभ का रंग सफेद रहना
  • गालों पर धब्बे दिखना
  • आँखों का लाल रहना
  • हल्का सा बुखार आना
  • पेट दर्द की समस्या रहना
  • भोजन करने का मन ना करना
  • शरीर में कमज़ोरी महसूस होना

पेट में कीड़ों की समस्या के कारण:

  • भूख ना लगने पर खाना खाने की आदत
  • गंदे हाथों से भोजन खाना
  • मक्खियों से दूषित हुआ भोजन ग्रहण करना
  • खट्टी-मीठी वस्तुओं का अधिक सेवन
  • मैदा, रायता, दही, कढ़ी, पिसा हुआ अन्न खाना
  • अशुद्ध अथवा दूषित पानी पीना
  • शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity system) कमज़ोर पड़ने से

पेट में कीड़ों की समस्या होने पर किन चीज़ों का सेवन करें:

आंवला, संतरा, अदरक का रस एवं चटनी, शहद, नींबू, मूंग, पुराने चावल, हींग, अजवायन का रस, अन्नानास का रस, सरसों का साग, राई, जीरा, लौकी, करेला, परवल, तोरई, बथुआ, कांजी, अरहर, और सेब का सेवन करने सेपेट में कीड़ें होने की समस्या कम होती है।

पेट में कीड़ों की समस्या होने पर किन चीज़ों का सेवन ना करें:

नमकीन खाना, बेसन के पकवान, आलू, लाल मिर्च, मुली, दूध, दही, देशी घी, अन्डा, खटाई, बासी वस्तु खाना, देर रात जागना, दिन के समय निंद्रा करना, शरीर पर मालिश करना, मंदिरा, सिगारेट का सेवन ना करें।

पेट में कीड़ों की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय:

  • गुड़ और लहसुन समान मात्रा में खाएं इससे पेट के कीड़े मरते हैं।
  • एक सप्ताह तक आंवले का रस दिन में तीन बार पीने से पेट के कीड़े दूर हो जाते हैं।
  • कुछ समय तक कच्चे केले की सब्जी बना कर खाने से पेट के कीड़ें मिट जाता है।
  • कद्दू के रस को रोज़ाना पीने से पेट के कीड़े दूर होते हैं।
  • पुदीने का रस पीने से कीड़ें मर जाते हैं। नींबू और पुदीने का रस मिला कर पीना ज्यादा लाभदायी है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (1)
  • comment-avatar

    Meri ladaki ki age 9 years hai rat ko daat pisti bachchpan se aksar pet me dard rahata h kamjor bhi h

  • Disqus ( )