fbpx

होली की मिठाइयां ‌खाकर‌ ‌हो‌ ‌गया‌ ‌है‌ ‌पेट‌ ‌खराब,‌ ‌यहां‌ ‌जानें‌ ‌इलाज‌

होली की मिठाइयां ‌खाकर‌ ‌हो‌ ‌गया‌ ‌है‌ ‌पेट‌ ‌खराब,‌ ‌यहां‌ ‌जानें‌ ‌इलाज‌
 
होली‌ ‌में‌ ‌हम‌ ‌इतनी‌ ‌मस्ती‌ ‌में‌ ‌रहते‌ ‌है‌ ‌कि‌ कई बार हम होली की मिठाइयां ज्यादा खा लेते है‌ जिससे‌ ‌हम‌ ‌कई‌ ‌तरह‌ ‌की‌ ‌परेशानी‌ ‌से‌ ‌जूझते‌ ‌है‌ ‌जैसे‌ ‌पेट‌ ‌दर्द,‌ ‌कब्ज‌ ‌आदि।‌ ‌ऐसे‌ ‌में‌ ‌आइये‌ ‌आपको‌ ‌बताते‌ ‌है‌ ‌ऐसे‌ ‌घरेलू‌ ‌नुस्खे‌ ‌जिनसे‌ ‌आप‌ ‌होली की मिठाइयां खाकर होने वाले पेट‌ ‌खराब‌ ‌में‌ ‌आजमा‌ ‌सकते‌ ‌है।‌ ‌ ‌
 
 
होली‌ ‌पर‌ ‌लोग‌ ‌मुँह‌ ‌मीठा‌ ‌करते‌ ‌है।‌ ‌ऐसे‌ ‌में‌ ‌बाजारों‌ ‌में‌ ‌जमकर‌ ‌मिलावट‌ ‌की‌ ‌जाती‌ ‌है।‌ ‌मिलावट‌‌ के‌ ‌तौर‌ ‌पर‌ ‌आपको‌ ‌सिंथेटिक‌ ‌दूध,‌ ‌आर्टिफिशियल‌ ‌पाउडर,‌ ‌डिटर्जेंट‌ ‌पाउडर‌ ‌आदि‌ ‌का ‌‌इस्तेमाल‌ ‌करना पड़ता‌ ‌है।‌ ‌

होली की मिठाइयां खाने से पेट खराब होने का इलाज (Treatment of Stomach Problems)

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें:

सिरके में पेक्टिन मौजूद होता है जो पेट संबंधी समस्या जैसे उल्टी, आदि समस्या से तुरंत राहत दिलाएं। इससे राहत पाने के लिए एक चम्मच सिरके को एक गिलास पानी में डालें और पी जाएं।

अदरक-नींबू का इस्तेमाल करें:

यह नेचुरल पैन किलर की तरह होली की मिठाइयां खाने से पेट में होने वाली अपच, पेट खराब जैसी दिक्कतों को दूर करता है। अदरक में मिलने वाले गुण एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल होते है जो पेट दर्द से राहत दिलाएं। नींबू भी दवा की तरह काम करता है

अजवाइन का इस्तेमाल करें:

गैस की समस्या होने पर अजवाइन एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। यह होली की मिठाइयां से होने वाले पेट दर्द और अपच जैसी समस्या से राहत दिलाता है। एक चम्मच अजवाइन कच्चा चबाकर पानी पिएँ। इसका इस्तेमाल आप इसे भुनकर इसकी फांक लेकर, या पानी में उबालने के बाद छानकर भी कर सकते है।

हर्बल टी का इस्तेमाल करें:

होली की मिठाइयां खाने से होने वाली गैस की समस्या होने पर चाय और कॉफ़ी का सेवन ना करें। इसकी जगह आप ग्रीन-टी या हर्बल-टी का सेवन करें।

जीरा का इस्तेमाल करें:

 होली की मिठाइयां खाने पर एक चम्मच जीरा की फांक लें या आप दही आदि में भी जीरा पाउडर का इस्तेमाल करके पेट दर्द से राहत पा सकते है।   

पेट खराब में किन चीजों से परहेज करें (what to avoid in stomach problems)

  • होली की मिठाइयां खाने से पेट खराब होने पर दूध से बनी चीजों से दूरी बनाकर रखें। 
  • चिप्स और तली-भुनी चीजों से दूर रहें क्योंकि इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। 
  • कच्चा केला खाने से बचें।
डिस्क्लेमर-

दोस्तों अब आपको पेट खराब होने की समस्या से छुटकारा पाने के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तो और रिश्तेदारों को जरूर शेयर करें। और हां, घर बैठे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श पाने के लिए  www.aayu.app पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

एसिडिटी, जी मिचलाना और अल्सर | Daily Health Tip | 24 February 2020 | AAYU App

जानिए पेट में जलन के कारण | Reasons of Acidity in Hindi

पेट में गैस की समस्या से परेशान , जानें उपाय | Stomach Gas

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

पेट खराब है तो क्या करें?

  1. पेट की गड़बड़ी में अदरक का इस्तेमाल काफी कारगर होता है।
  2. पेट दर्द में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है।

पेट खराब क्यों रहता है?

समय पर भोजन न करने, गरिष्ठ भोजन करने या बार-बार भोजन करने से पेट खराब हो जाता है। भागदौड़ भरी जिन्दगी के कारण खाने-पीने में भी लापरवाही हो जाती है। इसका सीधा प्रभाव पाचनतंत्र पर पड़ता है, जिससे पेट का  खराब होना, बदहजमी, अपच, दस्त और गैस बनने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

पाचन शक्ति कमजोर होने पर क्या करें?

  1. गुनगुना पानी पिएं ठंडा पानी आपके पाचन तंत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  2. विटामिन-सी से भरपूर फूड्स खाएं अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।

पाचन तंत्र कमजोर क्यों होता है?

शरीर को बेहतर तौर पर काम करने के लिए उसके शरीर के पाचन तंत्र का सही होने बेहद जरूरी है। हमारे पाचन को प्रभावित करने वाले बहुत सारे कारक हो सकते हैं। ज्यादातर तनाव के कारण या बहुत ज्यादा मात्रा में खाना खा लेने कारण अपच की शिकायत हो जाती है। जिससे कई बार असहनीय पेट दर्द से भी जूझना पड़ सकता है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )