fbpx

Holi Skin Care tips: होली के रंग से स्किन को खराब होने से बचाने के उपाय

Holi Skin Care tips: होली के रंग से स्किन को खराब होने से बचाने के उपाय

Holi Skin Care tips: त्योहार अपने साथ उत्साही रंग लेकर आते हैं लेकिन इन रंगों का चेहरे और बालों पर कोई विपरीत असर न हो जाए, यह भी परेशानी का एक सबब बनता है। इन केमिकल से भरे रंगों का बाद में बालों, त्वचा और नाखूनों पर खराब असर देखने को मिलता है जिसकी वजह से कुछ लोग होली के रंगों से दूरी बना लेते हैं। इस बार 29 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। कुछ लोगों की स्किन इतनी संवेदनशील होती है कि वह चेहरा खराब होने के डर से होली खेलना ही छोड़ देते हैं।

लेकिन आज हम इस लेख में बता रहे हैं होली के रंग से स्किन को खराब होने से बचाने के (Holi skin care tips) उपाय

1. स्किन को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय (Holi Skin Care tips in hindi)

कुछ लोगों की त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील होती है ऐसे में चेहरे पर रंग लगाने से लाल रंग के चकते बन जाते हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो इससे बचने के लिए आप केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलें। इसके अलावा आप पूरे शरीर पर जैतून का तेल लगा (Holi skin care tips) लें। चेहरे पर वाटरप्रूफ मेकअप कर लें। इससे चेहरा खराब नहीं होगा और मेकअप उतारने के बाद चेहरे को दूध से धोएं, गुलाब जल लगाएं। 

2. होली के रंग से बालों को बचाने का उपाय (Holi hair Care tips in hindi)

अगर आपको लग रहा है कि बाल होली के रंगों की वजह से खराब हो जाएंगे तो बालों में खूब सारा तेल लगा लें। ताकि रंग बालों में ज्यादा देर टिक नहीं पाए। फिर भी अगर आपको ऐसा लगता है कि बालों में रंग चला जाएगा तो आप बालों को किसी छोटे स्कार्फ से भी बांध सकती हैं। 

3. होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल किस तरह करनी चाहिए। (Holi Skin & hair Care tips)

रंग के कारण त्वचा और चेहरे दोनों पर ही विपरीत असर पड़ता है। इन दोनों को ही इस समय काफी देखभाल की जरूरत है। कोशिश करें की ज्यादा से ज्यादा होममेड फेस और हेयर पैक का इस्तेमाल करें। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का तेल (Holi Skin Care tips) चेहरे पर लगाकर सोएं। बाल अगर रूखे हो गए हों तो एलोवेरा जैल लगाएं। 

4. होली के बाद उंगलियों के नाखूनों पर रंग चढ़ता है। इसके लिए क्या करें। 

नाखूनों पर रंग न चढ़े, इसके लिए नेल पेंट लगा लें। रंग नहीं चढ़ेगा और नाखून भी महफूज रहेंगे। नाखूनों में बाहर की तरफ पारदर्शी नेल पेंट लगाएं।

Take care of your nails from holi colors

5. स्किन पर नहीं होगा कोई बुरा असर (Holi Skin Care tips)

होली से पहले स्किन की देखभाल बेहद जरूरी है। यदि आपकी स्किन पहले से ही खराब है तो होली के रंग इसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली कलर्स, खुले हुए रोमछिद्र, ब्लैकहेड्स और कील-मुंहासों को बढ़ा सकते हैं। 

स्किन पर होली का रंग ना चढ़ें इसके लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है। अगर आप इन आसान उपायों को अपनाकर आप मजे से होली खेल सकते हैं आपकी स्किन होली के रंगों से खराब भी नहीं होगी। 

इसके लिए आपको दिन में कम से कम 2 बार चेहरा धोएं और दोनों बार स्किन पर टोनर और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे की त्वचा अंदर से हेल्दी होने लगेगी और सप्ताह भर में चमक उठेगी। 

6. स्किन पर होली के रंगों का ना हो असर इसके लिए अपनाएं ये डाइट

होली में अभी कई दिन बाकी हैं, इसलिए आप आज से ही अपनी स्किन को होली कलर्स के रेडी कर सकती हैं। इसके लिए खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें

-सलाद, दाल-चावल

– दही

-दिन में एक बार छाछ

-पानी 8 से 10 गिलास रोज

-रसीले फल

इन चीजों के सेवन से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी। त्वचा में हाइड्रेशन यानी नमी बनी रहती है तो त्वचा को किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। 

7. चेहरे पर बर्फ से मसाज करें।

Ice_cube-Rub
                                Ice cube Rub on face

चेहरे को होली के कलर्स से बचाने के लिए अभी से तैयारी करना सही रहेगा। इसके लिए चेहरे पर बर्फ से मसाज करना एक प्राइमर की तरह काम करता है। अगर आप चेहरे पर बर्फ से रब करते हैं तो मेकअप अच्छे से सेट हो जाता है और स्किन भी खराब होने से बच जाती है। ऐसे में अगर आप होली खेलने से पहले चेहरे पर बर्फ से मसाज करेंगे तो होली के रंगों से होने वाले साइड-इफेक्ट्स से काफी हद तक बचे रहेंगे।

8. होली खेलने से पहले मॉइस्चराइज करें। 

Holi skin care tips
                                    Holi skin care tips

होली खेलने से पहले अपनी स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। इसके लिए रोजाना सोने से पहले या नहाते समय स्किन को मॉइस्चराइज करें। और क्रीम की जगह कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। स्किन स्पेशलिस्ट भी यही मानते हैं कि हमारी त्वचा के लिए सबसे अच्छा ऑयल, कोकोनट ऑयल है। यह स्किन को मुलायम और दाग-धब्बे रहित बनाता है। होली के दिन तक आपकी स्किन काफी हद तक हेल्दी हो जाएगी।

9. स्किन को खराब होने से बचाने के लिए स्क्रबिंग जरूर करें

Holi skin care tips with scrubbing
                                             Holi skin care tips with scrubbing

यदि आपकी स्किन पर ब्लैकहेड्स या व्हाइट हेड्स हैं तो उन्हें क्लीन करने के लिए स्क्रबिंग जरूर करें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगी। इसके बाद जब आप होली खेलेंगे तो आपकी स्किन पर रंगों का असर बहुत कम होगा। होममेड स्क्रब का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर रहेगा।

10. सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

Holi skin care tips with sunscreen
                                             Holi skin care tips with sunscreen

होली खेलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे खतरनाक केमिकल्स से बचाव होगा। और स्किन पर रंगों का असर भी नहीं होगा। होली खेलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लें।

डिस्कलेमर – 

दोस्तों अब तो आप को होली पर स्किन को खराब होने से बचाने के उपाय पता चल गए होंगे। उम्मीद है अब आप होली पर जमकर एक दूसरे को रंग लगाएंगे और होली के त्यौहार का आनंद लेंगे।

अगर आपको होली पर स्किन को खराब होने से बचाने के उपाय (Information About Holi skin care tips  in Hindi) के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें। किसी भी स्वास्थ्य परेशानी का घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श पाने के लिए www.aayu.app पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )