अक्षय कुमार पीते हैं गोमूत्र, जानिए गोमूत्र के स्वास्थ्य लाभ और आयुर्विज्ञान

अक्षय कुमार अपने रूटीन को सख्ती से फॉलो करते है। उनके बारे में आपने अक्सर सुना होगा कि वह डेली रूटीन से समझौता नहीं करते हैं। वह एक स्वस्थ जीवन शैली रखना पसंद करते है। अक्षय कुमार ने एक वाइल्डलाइफ एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के साथ एक खुलासा किया है कि वह हर दिन ‘गोमूत्र’ पीते हैं।
आयुर्वेद में गोमूत्र का बहुत महत्व है। सारे आयुर्वेदाचार्य गोमूत्र के स्वास्थ्य लाभों के दावे करते है।
आयुर्वेद में गोमूत्र का महत्व (Importance of Gomutra in Ayurved):
आयुर्वेद में गोमूत्र काफी फायदेमंद है। अलग तरह की स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित लोगों को गोमूत्र पीना चाहिए। गोमूत्र कई खनिजों के लिए प्राकृतिक स्रोत है और इसके रोज के सेवन से शरीर की पोषक तत्वों की कमी दूर हो सकती है। गाय कई तरह के औषधीय पत्तियों को खाती है जो उसके मूत्र में मिलते है।
गोमूत्र दर्दनिवारक होने के साथ ही गुल्म, पेट के रोग, आस्थापन, वस्ति आदि बीमारियों का नाश करता है। आयुर्वेद में गोमूत्र से कुष्ठ तथा अन्य चर्म रोगों का उपचार किया जाता है। श्वास रोग, पीलिया भी गोमूत्र से नष्ट होते हैं। मुख रोग, नेत्र रोग, मूत्राघात, कृमिरोग का भी गोमूत्र से उपचार होता है। कान में दर्द होने पर गोमूत्र की दो-चार बूंदें डलने से कान का दर्द नष्ट होता है।
गोमूत्र को हृदय रोग, कैंसर, टीबी, पीलिया, मिर्गी, हिस्टिरिया जैसे खतरनाक रोगों में प्रभावदायक माना जाता हैं।
भारत में गोमूत्र का चिकित्सकीय इस्तेमाल किया जाता है। गर्भवती गाय के मूत्र को स्वस्थ माना जाता है क्योंकि इसमें विशेष हार्मोन और खनिज होने का दावा किया जाता है।
आयुर्वेद मधुमेह, ट्यूमर, पेट की समस्याओं और कैंसर सहित अलग प्रकार की स्वास्थ्य बीमारियों के इलाज के लिए रोज सुबह खाली पेट गोमूत्र पिएँ।
गोमूत्र का उपयोग (Use of Gomutra in Hindi):
- गोमूत्र कड़वा, तीखा व गर्म होता है।
- गोमूत्र का उपयोग सामान्य और गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
- गोमूत्र का पीना पवित्र माना गया है।
- उसमें कीटनाशक के गुण होते हैं। इसलिए पूजा-पाठ से पहले मूत्र का छिड़काव करते हैं।
- गोमूत्र में क्षार तत्वों की अधिकता पाई गई है
गोमूत्र पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Drinking Gomutra):
- चिकित्सा प्रणाली के अनुसार, गोमूत्र सभी के लिए फायदेमंद है.
- यह न केवल रोग के लक्षणों को ठीक करता है, बल्कि इसके रोजाना सेवन से पुरानी बीमारी भी दूर हो जाती है।
- यह कुष्ठ रोगियों के लिए लाभदायक है
- पेट के दर्द को दूर करता है
- पेट फूलने की समस्या को दूर करता है
- कैंसर के इलाज में इसके मददगार होने का दावा किया जाता है
- आयुर्वेद प्रोडक्ट जैसे साबुन, शैंपू या अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों को तैयार करने के लिए गौमूत्र का उपयोग किया जाता है।
यह एक डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। गोमूत्र सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर मानव शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे पुरानी बीमारी का खतरा कम होता है। साबुन और शैंपू जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों को तैयार करने के लिए तरल पदार्थ का उपयोग किया जाता है।
गोमूत्र को लेकर विज्ञान क्या कहता है?
आयुर्वेद गोमूत्र पीने के लाभों के लिए दावा करता है, लेकिन इस दावे का समर्थन करने के लिए वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। गोमूत्र सोडियम, पोटेशियम, क्रिएटिनिन, फास्फोरस और इपिथेलियल कोशिकाओं जैसे खनिजों में समृद्ध है, लेकिन विज्ञान गोमूत्र के लिए किसी तरह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। इस खनिज युक्त उत्पाद का उपयोग मिट्टी को समृद्ध करने के लिए किया जाता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐप डाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है।