fbpx

6 जानकारियां आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए | Daily Health Tip | Aayu App

6 जानकारियां आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए | Daily Health Tip | Aayu App

बादाम में पाया जाने वाला फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

Fibre, Omega-3 fatty acid and vitamins found in Almonds lower bad cholestrol level and increase good cholestrol level.

Health Tip for Aayu App

हृदय रोगियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हम लोगों में से अधिकांश लोगों की जीवनशैली बहुत सुस्त हो गई है जो दिल की बीमारी का बड़ा कारण है। हृदय को अच्छा रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने आहार पर ध्यान देना क्योंकि हृदय रोग के लिए आहार महत्वपूर्ण घटक होता है साथ ही शारीरिक व्यायाम करना और पर्याप्त नींद लेना भी ज़रूरी है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए जानकारियां:

फाइबर युक्त आहार:

फाइबर को कम कोलेस्ट्रोल के लिए जाना जाता है जो स्ट्रोक के खतरे को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। आप अपने आहार में फाइबर से समृद्ध खाद्य पदार्थों को शामिल करें जैसे ओट्स, ब्राउन चावल, बाजरा, मसूर में घुलनशील फाइबर होते हैं और सब्जियां, विशेष रूप से जिनकी त्वचा बैंगन और भिंडी जैसी होती है। उन्हें अपने आहार में शामिल करें। हालांकि, इन सभी खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में खाने के लिए कहा जाता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन 4-5 अनाज और 2-3 सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें।

फैटयुक्त डेयरी उत्पाद:

कम फैटयुक्त डेयरी उत्पाद जैसे बिना मलाई वाले दूध और दही ह्रदय के लिए फायदेमंद है क्योंकि इनमें पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कम रक्तचाप (बीपी) में मदद करते है। प्रतिदिन अपने आहार में डेयरी उत्पादों को शामिल करें। यह आपके दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए।

फल:

फलों में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स (free radicals) से शरीर की रक्षा करते हैं जो कोशिकाओं की क्षति का कारण हो सकते है जिससे कैंसर, अल्झाइमर जैसी ह्रदय बीमारियां हो सकती हैं। रोजाना 1-2 फल खाने से हृदय तथा रक्तवाहिका संबंधी रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

नट्स:

फलों और नट्स का सेवन करें जो ना केवल पौष्टिक है बल्कि आप इन्हें कही भी ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए फल अच्छे होते हैं। नट्स जैसे अखरोट, बादाम और पिस्ता दिल के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें मोनोअनसेचुरेटेड (monounsaturated) फैटी एसिड होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और आपको दिल की बीमारी और स्ट्रोक से बचाते हैं। जंक फूड जैसे नमकीन, समौसा और पैकेज चीज़ों के सेवन से बचें क्योंकि इनमें सोडियम होता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा कर सकती है।

डार्क चॉक्लेट:

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट गुण होता है जो फ्री रेडिकल्स (free radicals) से कोशिकाओं की क्षति होने को सीमित करती है। इस प्रकार आप हृदय रोग के साथ-साथ अन्य बीमारी होने से भी बचाते हैं। डार्क चॉकलेट रक्त परिसंचरण को बढ़ा देती है और रक्त को जमने से रोकती है।

दांतों को ब्रश करें:

स्वस्थ ह्रदय दांतों की स्वच्छता पर निर्भर करता है। दांतों की देखभाल करने से मसूड़ों की बीमारी को दूर रखने से हृदय स्वस्थ रहता है। शरीर में सूजन की वजह से रक्त में कुछ ऐसे घटक बढ़ सकते हैं जिनसे ह्रदय रोग की स्थिति और बिगड़ सकती है। आपको रोजाना पूरे दिन में दो बार दांतों को ब्रश करना है और फ्लॉसिंग (Flossing) भी करनी है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )