गर्म खाना खाने के फायदे | Daily Health Tip | 17 July 2020 | AAYU App
“गर्म खाने में सभी पोषक तत्व एक्टिव होते है जिससे उसका संचार शरीर में सही तरह से होता है। गर्म खाना खाने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। “
“Warm food helps in keeping the body fit and healthy. Nutrients are active in warm food which helps in its good flow in the body.“
Health Tips for Aayu App
आज के समय खाने का तौर तरीका बदल गया है और ना खाने का समय निश्चित होता है और ना आहार | कई बार हम गर्म खाना नहीं खाते जिससे बहुत नुकसान होता है जिसका आपको अंदाजा नहीं है | ओवन में खाना गर्म करने के बहुत नुकसान है। गर्म खाना खाने के बहुत फायदे है। आइये गर्म खाना खाने के कुछ फायदे जानते है।
गर्म खाना खाने के फायदे:
स्वाद में अच्छा: गर्म खाना खाने की सबसे बड़ी वजह उसका स्वाद होता है | ठंडे खाने का स्वाद एक जैसा आता है और किसी भी चीज़ का अलग से स्वाद नहीं आता है। इसलिए हमेशा गर्म खाना खाएं।
शरीर के लिए लाभदायक: खाना गर्म खाने से वह हमारे शरीर को लगता है और गर्म खाने में सभी पोषक तत्व एक्टिव होते है जिससे उनका संचार शरीर में सही तरीके से होता है। गर्म खाना खाने वाला व्यक्ति ज़्यादा स्वस्थ और फिट होते है।
पाचन को सही रखने में मददगार: आजकल पाचन की समस्या होना आम बात हो गई है जिसकी वजह खाना सही तरीके से नहीं खाना है और ठंडा खाना खाना है | अगर आपका पाचन कमजोर है तो आपको उबला हुआ गर्म खाना खाने की सलाह दी जाती है। जिसकी वजह खाना अच्छे से पचना है और पचने के बाद शरीर में सही तरीके से घुलनशील हो जाना है इसीलिए अगर आपको पाचन से संबंधित समस्या है तो हमेशा गर्म खाने को चबा कर खाएं |
गर्म खाना होता है शुद्ध: गर्म खाने में शुद्धता रहती है यानि कि जब खाना गर्म रहता है तब उसमे किसी तरह के वैक्टीरिया और अन्य हानिकारक जीवाणु जमा नहीं होते जिससे उल्टी, दस्त जैसी शिकायते नहीं होती और हम स्वस्थ रहते है | ठंडा खाना कई बार कड़ा हो जाता है जो शुद्ध भी नहीं होता है इसीलिए हमेशा गर्म खाना खाएं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.
फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें