fbpx

धनिया पत्ती के फायदे | Daily Health Tip | Aayu App

धनिया पत्ती के फायदे | Daily Health Tip | Aayu App

धनिया पत्ती उल्टी और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

Coriander relieve gas related problems and vomiting.

Health Tip for Aayu App

हरे धनिये की पत्तियों को लोग सब्जियों, सलाद आदि में डालते हैं। पकोड़ें का धनिये की चटनी के साथ स्वाद और बढ़ जाता है। धनिये की पत्तियाँ सर्दियों में कई तरह की बिमारियों से हमें बचाती है। कई तरह के रोगों से भी हमें बचाती है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-सी और मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए और सी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके बीज में भी कई तरह के गुण छिपे होते है।

धनिया पत्ती के फायदे:

  • हरा धनिया पाचनशक्ति को अच्छा करने में मदद करता है। यह पेट की समस्याओं को दूर कर पाचनशक्ति को बढ़ाता है। धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली (उल्टी), पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। इसके सेवन से गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • सर्दी में ज्यादा खाना खाने की वजह से दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। आप ऐसे में धनिया की चटनी व सलाद ले सकते है जिससे आपके पेट को राहत पहुँचेगी।
  • अगर आप पानी कम पीते है तो आपको पेशाब की समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसे में आप धनिये के पत्ते, चटनी और सूखे धनिये का कैसे भी इस्तेमाल करने से पेशाब मार्ग सही रहता है।
  • धनिये की पत्ती में विटामिन-ए और सी मुख्य रूप से मिलता है। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा दिलाते है।
  • धनिये की पत्ती में विटामिन-सी अधिक मात्रा में मिलता है। यह गठिया में बहुत लाभदायक है। गठिया के रोगियों को धनिया पाउडर लगातार इस्तेमाल करना चाहिए।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में धनिये की पत्ती फायदा करती है। हाई कॉलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर धनिया के बीज उबालकर उस पानी को पिएँ। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी धनिया काफी फायदेमंद होता है। यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है।
  • धनिया महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर पीरियड्स के दौरान महिलाओं में ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिए के बीज डालकर उसे गर्म पानी में उबालें। इस पानी में चीनी डालें।
  • धनिया के पत्तों का पानी पीने से आराम मिलेगा। धनिया के बीजों को भिगो दें। उसे पीसकर उसे पानी में मिक्स कर लें। अब पानी को छान कर इस पानी को पीने से शरीर में पैरों की जलन में फायदा होता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा आयु ऐप (AAYU App) पर डॉक्टर से संपर्क करें.

फ्री हैल्थ टिप्स अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी आयु ऐप डाऊनलोड करें । क्लिक करें

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )