fbpx

एवोकाडो के फायदे और नुकसान | Avocado Benefits and Side Effects

एवोकाडो के फायदे और नुकसान | Avocado Benefits and Side Effects

एवोकाडो फल का सही से सेवन करने से यह पुरुषों के शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें डॉक्टर कई प्रकार के फलों का सेवन करने की सलाह देते है। आइये जानते है एवोकाडो के फायदे। यह हमारे शरीर में ऐसे पोषक तत्वों की पूर्ति करते है जो हमें खाने से नहीं मिल पाते। इसके साथ-साथ फलों में पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है और उनमें किसी भी प्रकार की मिलावट होने की आशंका नहीं होती इसलिए फलों का सेवन और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

पुरुषों को एवोकाडो का सेवन करने के लिए दूध का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। दूध के साथ एवोकाडो का सेवन करने के लिए एक अच्छा तरीका यह भी है कि एवोकाडो फल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसकी स्मूदी तैयार कर लें। उसके बाद अगर आप चाहें तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस ड्रिंक का सेवन करने से पुरुषों के शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है।

एवोकाडो के फायदे: Avocado Benefits in Hindi:

शरीर में ताकत दिलाएं: शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आप कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते है, लेकिन अगर खाने पीने पर भी ध्यान दिया जाए तो इससे काफी मदद मिलती है। एवोकाडो का दूध और शहद के साथ सेवन करने से शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती है और आपका शरीर ताकतवर बनता है। नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में किसी काम को करने के दौरान आप बिल्कुल थकावट महसूस नहीं करेंगे।

पौरुषता मजबूत करें: पौरुष शक्ति कमजोर होने के कारण कई पुरुषों की रोमांटिक लाइफ खराब होने लगती है। इसके साथ-साथ क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। एवोकाडो का सेवन करने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिलती है जिसके कारण पौरुष शक्ति के कमजोर होने का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है इसलिए अगर आपको ऐसी कोई परेशानी है तो एवोकाडो का दूध के साथ सेवन करना शुरू कर सकते है।

बॉडीबिल्डिंग में मदद करें: बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोगों से अगर आप उनकी डाइट के बारे में पूछेंगे तो वह एवोकाडो का सेवन करने की सलाह देते है। इसका कारण यह है कि एवोकाडो का सेवन करने से नई कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद मिलती है। जब आप बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज करते है तब कोशिकाएं टूटती है और इन्हीं कोशिकाओं का तेजी से पुनर्निर्माण के लिए एवोकाडो का सेवन प्रभावी तरह से काम करता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखें: पाचन क्रिया को बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन किया जाता है। एवोकाडो में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर एक पौष्टिक तत्व है जो पाचन क्रिया को ठीक करने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काम करता है। इसलिए यदि आप पेट से जुड़ी समस्याएं खासकर कब्ज आदि से परेशान है, तो एवोकाडो का सेवन करें।

एवोकाडो के उपयोग: Uses of Avocado in Hindi:

एवोकाडो एक खास तरह का फल है, जिसका कई तरह से सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डेजर्ट में डालकर किया जा सकता है। आइये जानते है ऐसे ही कुछ एवोकाडो के उपयोग।

  • सुबह नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खाएं।
  • फ्रूट सलाद में एवोकाडो भी शामिल कर सकते है।
  • ग्रिल ब्रेड सैंडविच में एवोकाडो को डालें।
  • एवोकाडो की फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते है।
  • सलाद या सैंडविच में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग कर सकते है।
  • एवोकाडो की आइसक्रीम भी बना सकते है।
  • नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते है।

एवोकाडो के नुकसान: Side Effects of Avocado in Hindi:

एवोकाडो एक गुणकारी फल है, जिसके कई फायदे है लेकिन इसके कई नुकसान भी है।

  • कम कैलोरी के कारण यह वजन कम करने में सहायक है, लेकिन इसमें फैट की मात्रा अच्छी होती है इसलिए इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ भी सकता है इसलिए, मोटापे से ग्रसित लोगों को इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जिनकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है, उन्हें इसे खाने से एलर्जी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐपडाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है। 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )