fbpx

भीगे हुए बादाम के फायदे, स्किन पर बादाम के तेल के फायदे | Disadvantages of Almond oil on face in Hindi

भीगे हुए बादाम के फायदे, स्किन पर बादाम के तेल के फायदे | Disadvantages of Almond oil on face in Hindi

बादाम आपके दिमाग के लिए अच्छा होता है यह तो आप सब जानते होंगे लेकिन स्किन पर बादाम के तेल के नुकसान (Disadvantages of Almond oil on face in Hindi) और स्किन पर बादाम के तेल के फायदे शायद ही आप जानते हो। आइये आपको इस आर्टिकल में इसके बारे में बताते है इन सबसे पहले आपको भीगे हुए बादाम के फायदे के बारे में बताते है।

भीगे हुए बादाम के फायदे: Benefits of Soaked Almonds:

स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भूरे रंग के बादाम सिर्फ विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना ही नहीं होते बल्कि बादाम को खीर में, बादामी कोरमा में भी इस्तेमाल किया जाता है। बादाम के और भी कई फायदे है।

बादाम सबसे पोष्टिक और पॉपुलर नट्स होते है। कई सारे न्यूट्रीशियनिस्ट यह भी मानते है कि कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि रात भर इसे भीगाने के बाद इसके छिलके में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते है और ज्यादातर न्यूट्रिएंट्स हमे मिलते है। बादाम में पाया जाने वाले मिनरल्स, विटामिन व फाइबर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या से बचाते है। दिल के रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन अच्छा होता है। बादाम को दूध के साथ या फिर भिगोकर भी खा सकते है।

जैसा आपको बताया गया है कि कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम ज्यादा फायदेमंद होते है। आइये आपको भीगे हुए बादाम के फायदों के बारे में बताते है।

पाचन में मददगार: बादाम को भिगोने से एंजाइम रिलीज करने में मदद मिलती है जो हमारे पाचन के लिए लाभदायक हो सकते है। बादाम भिगोने से एंजाइम लाइपेस निकलता है जो फैट के पाचन में फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में मददगार: बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मददगार होते है। बादाम नाश्ते में लेना और भी हेल्दी होता है।

दिल को स्वस्थ रखें: बादाम आपके दिल को स्वस्थ रखते है, खराब कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने में मददगार होते है।

सूजन को कम करें: बादाम एंटीऑक्सिडेंट के अच्छे स्रोत होते है। भीगे हुए बादाम में विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जो उम्र बढ़ने और सूजन को रोकता है।

कैंसर से लड़ें: भीगे हुए बादाम में विटामिन बी 17 होता है जो कैंसर से लड़ने में कारगर होते है।

स्किन पर बादाम के तेल के फायदे कई सारे है। आइये जानते है कुछ फायदे।

स्किन पर बादाम के तेल के फायदे: Advantages of Almond oil on face in Hindi

बेदाग़ त्वचा के लिए: स्किन पर बादाम के तेल के फायदे कई सारे है। बादाम का तेल एक हल्का हाइपोएलर्जेनिक है। इसलिए, यह संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो एक प्रभावी एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसके उपयोग से आप अपने त्वचा को बेदाग़ रख सकते है।

स्वस्थ त्वचा के लिए: बादाम के तेल में विटामिन E, विटामिन-B और विटामिन A होता है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। बादाम का तेल आपकी त्वचा को साफ़ करता है जिससे आपको साफ़ त्वचा मिलती है। यह आपकी त्वचा में नमी को बनाए रखता है इसके उपयोग से आपकी त्वचा कोमल और स्वस्थ बनती है।

डार्क सर्कल्स हटाने में मददगार: बादाम का तेल विटामिन E का अच्छा स्रोत है, जो आपके चेहरे के काले घेरे को दूर करने में मदद करता है। आइये जानते है काले घेरे को दूर करने के उपाय। इसके लिए आप बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपनी आँखों के नीचे लगाएं इससे आपको फर्क देखने को मिलेगा।

जवान दिखने में मदद करें: रोजाना बादाम का तेल लगाने से आप जवां दिखते है लेकिन इसका अभी तक कोई प्रमाण नही मिला है। रोज़ाना चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से झुर्रियाँ, काले घेरे और चेहरे की त्वचा में सिकुड़न कम हो सकती है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते है जो आपकी त्वचा को जवां रखने में मदद करते है।

रूखी और मुरझाई त्वचा के लिए फायदेमंद: आजकल इतना प्रदूषण है कि प्रदूषण और धूल के कारण हमारे चेहरे पर अशुद्धियाँ और मृत त्वचा कोशिकाएँ जमा कर सकते है। जिससे हमारी त्वचा रूखी और मुरझाई लगने लगती है। ऐसा होने पर आपको बादाम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह एक अच्छा मॉइस्चराइजर है।

जब हम नियमित रूप से इसे चेहरे पर लगाते है, तो यह हमारे चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाता है और हमारे चेहरे को रूखी होने से रोकता है और हमारे रंग को निखारने में भी मदद करता है। पुरुषों के लिए, यह दाढ़ी के स्वास्थ्य में सुधार करता है। आप अपनी दाढ़ी बढ़ाने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

त्वचा की समस्या दूर करें: स्किन पर बादाम के तेल के फायदे त्वचा की समस्याओं के इलाज में उपयोग किया जाता है। बहुत से लोगों को त्वचा की आम बीमारियाँ जैसे सोरायसिस और एक्जिमा आदि हो सकते है। ऐसे लोगो को बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी बिमारियों में किया जाता है।

मुहांसों को दूर करने में मददगार: बादाम का तेल मुहांसे के इलाज में मददगार है। बादाम के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो मुहांसे करने वाले जीवाणुओं को मारने में सहायक होते है जो त्वचा छिद्रों में अंदर तक रहते है क्योंकि बादाम का तेल हल्का बनावट का होता है और आपके छिद्रों में अंदर तक प्रवेश कर सकता है।

अब हमने जान लिया है कि स्किन पर बादाम के तेल के फायदे क्या-क्या है अब जानते है स्किन के लिए बादाम के तेल के नुकसान।

स्किन के लिए बादाम के तेल के नुकसान: Disadvantages of Almond oil on face in Hindi

बादाम के तेल का उपयोग करने का कोई ख़ास नुकसान नही है, लेकिन यदि आपको अखरोट से एलर्जी है, तो बादाम के तेल का इस्तेमाल ना करें क्योंकि बादाम एक तरह का अखरोट होता है। इसलिए, यदि आपको अखरोट से एलर्जी है, तो आपको बादाम के तेल से दूर रहना चाहिए।

अपने चेहरे पर सीधे बादाम का तेल लगाने से पहले पैच परीक्षण करना अच्छा होता है। बादाम के तेल की कुछ बूँदें लें और इसे त्वचा के एक छोटे से पैच पर लगाएं। यदि अगले 2-3 दिनों में कोई चकत्ते दिखाई नहीं देते, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

अस्वीकरण: सलाह सहित इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने फोन में आयु ऐपडाउनलोड कर घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें। स्वास्थ संबंधी जानकारी के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 781-681-11-11 पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आयु ऐप हमेशा आपके बेहतर स्वास्थ के लिए कार्यरत है। 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (1)
  • comment-avatar
    Hanmant Gujale 3 years

    Hi I am Hanmant Gujale Thanks You Ayush

  • Disqus ( )